मार्केट में हुई OPPO K12x की एंट्री, दिए गए शानदार फीचर्स
Oppo ने अपने कस्टमर्स के लिए OPPO K12x स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। बता दें कि कंपनी ने इस फोन को चीन के मार्केट में पेश किया है। Oppo का नया फोन K Series में लॉन्च किया गया है। इस फोन को कंपनी ने दो वेरिएंट में लॉन्च किया है। आइए जानते हैं इससे जुड़ी पूरी खबर के बारे में।
दो कलर वेरिएंट के साथ यह फोन दो कलर ऑप्शन और LCD स्क्रीन के साथ लाया गया है। साथ ही यह स्मार्टफोन K11x के सक्सेसर के रूप में लाया गया है। वहीं इस फोन को कई सारे फीचर्स के साथ लॉन्च किया गया है।

OPPO K12x के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
OPPO का यह नया स्मार्टफोन 6.67 इंच, 2400x1080 पिक्सल Full HD+ OLED डिस्प्ले 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट, 2100 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ लाया गया है। OPPO का नया फोन Qualcomm Snapdragon 695 nm 5G चिपसेट के साथ लॉन्च किया गया है।
इस फोन के स्टोरेज की बात की जाए तो इसमें 8GB/12GB LPDDR4x रैम और 256GB/512GB (UFS 2.2) स्टोरेज कैपिसिटी दी गई है। OPPO K12x में 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 2MP डेप्थ सेंसर और LED Flash के साथ मार्केट में उतारा गया है।
Oppo का यह फोन 5500mAh बैटरी और 80 वॉट SuperVOOC fast charging के साथ लाया गया है। यह नया Oppo फोन Android 14 With Colors 14 के साथ लाया गया है।
OPPO K12x की कीमत
OPPO K12x दो कलर ऑप्शन Green और Grey में खरीदा जा सकता है। इस स्मार्टफोन को कंपनी ने 3 मॉडल 8GB + 256GB, 12GB + 256GB और 12GB + 512GB में लॉन्च किया गया है। फोन की चीन में शुरुआती कीमत 14,985 रुपये रखी गई है। मिड वेरिएंट यानी 8GB + 256GB और 12GB + 256GB की कीमत 17,295 रुपये रखी गई है। वहीं 12GB + 512GB की कीमत लगभग 20,755 रुपये रखी गई है।


Click it and Unblock the Notifications








