अगले हफ्ते आ रहा 7000mAh बैटरी वाला सस्ता फोन, कम दाम में AI फीचर्स भी मिलेंगे
ओप्पो ने अपने अपकमिंग स्मार्टफोन OPPO K13 5G की लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी है। फोन 21 अप्रैल को भारत में एंट्री लेने वाला है। फोन में परफॉर्मेंस के लिए क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 6 जेन 4 प्रोसेसर लगा होगा। इसे LPDDR4X रैम और UFS 3.1 स्टोरेज के साथ जोड़ा जाएगा।
कंपनी ने दावा किया है कि फोन के प्रोसेसर का अंतूतू स्कोर 7.9 लाख है। इस फोन को किन खूबियों के साथ लाया जा रहा है। इसमें पिछले फोन की तुलना में क्या अपग्रेड मिलेंगे। सब यहां बताने वाले हैं।

7000mAh की बैटरी
ओप्पो ने कन्फर्म किया है कि फोन में 5700mm² वेपर चैम्बर और कूलिंग के लिए 6000mm² की ग्रेफाइट शीट मिलेगी। इसमें सुपरवूक चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 7000mAh की बैटरी दी जाएगी। फोन केवल 30 मिनट में 62 प्रतिशत तक चार्ज हो जाएगा। कंपनी ने कहा है कि फोन का परफॉर्मेंस 5 साल तक बरकरार रहेगा।
50-मेगापिक्सल कैमरा
इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करने वाली 6.67-इंच FHD+ एमोलेड फ्लैट स्क्रीन दी जाएगी। इसकी पीक ब्राइटनेस 1200 निट्स होगी। फोन में 50-मेगापिक्सल का रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। फोन में AI का भी तड़का लगा होगा। इसमें एआई क्लैयरिटी इनहान्सर, एआई अनब्लर, एआई रिफ्लेक्शन रिमूवर और एआई इरेजर मिलेगा। साथ ही स्टीरियो स्पीकर और IR ब्लास्टर मिलने की बात भी कही गई है।
AI का भी मिलेगा मजा
फोन ColorOS 15 बेस्ड एंड्रॉइड 15 पर रन करेगा। इसमें स्क्रीन ट्रांसलेटर, एआई राइटर और एआई समरी फीचर भी मिलेगा। इसे आइसी पर्पल और प्रिज्म ब्लैक कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकेगा। स्मार्टफोन की प्राइस रेंज की बात करें तो इसकी कीमत 20,000 रुपये से कम होगी। कंपनी ने फिलहाल इसकी सटीक कीमत का खुलासा नहीं किया है। बता दें, लॉन्च के बाद फोन फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए अवेलेबल होगा। इसके लिए शॉपिंग साइट पर एक डेडीकेटेड साइट लाइव हो चुकी है।


Click it and Unblock the Notifications








