Oppo K13 Turbo vs Oppo K13Turbo Pro: कौन सा Oppo फोन है बेस्ट? किसे खरीदना होगा ज्यादा फायदेमंद
Oppo K13 Turbo vs Oppo K13Turbo Pro: Oppo ने अपने गेमिंग-फोकस्ड K13 Turbo सीरीज में दो नए स्मार्टफोन Oppo K13 Turbo Pro और Oppo K13 Turbo लॉन्च किए हैं । दोनों ही फोन हाई-परफॉर्मेंस गेमिंग और पावर यूजर्स को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं, लेकिन इनके प्रोसेसर और कुछ फीचर्स में अंतर है।
इन डिवाइस की कीमत 30000 रुपये से कम है। अगर आप इन दोनों डिवाइस में कंफ्यूज है तो हम आपकी मदद कर सकते हैं। यहां हम दोनों डिवाइस का कंपैरिजन कर रहे हैं, जिससे आप तय कर सकें कि आपके लिए कौन सा सही रहेगा। आइए इसके बारे में जानते हैं।

कीमत और वेरिएंट
Oppo K13 Turbo
8GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 27,999 रुपये है, लेकिन लॉन्च ऑफर के बाद यह 24,999 रुपये में मिल सकता है। 8GB RAM + 256GB स्टोरेज मॉडल की बात करें तो इस फोन को 29,999 रुपये में पेश किया गया है, हालांकि लॉन्च ऑफर के बाद यह 26,999 रुपये में मिलेगा।
कलर ऑप्शन की बात करें तो इसे Knight White, First Purple और Midnight Marvier में पेश किया गया है। इन डिवाइस की सेल 18 अगस्त से शुरू हो रही है।
Oppo K13 Turbo Pro
8GB RAM + 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 37,999 रुपये है, लेकिन लॉन्च ऑफर के बाद यह 34,999 रुपये में मिल सकता है। 12GB RAM + 256GB स्टोरेज मॉडल की बात करें तो इस फोन को 39,999 रुपये में पेश किया गया है, हालांकि लॉन्च ऑफर के बाद यह 36,999 रुपये में मिलेगा।
कलर ऑप्शन की बात करें तो इसे Silver Knight, Purple Phantom और Midnight Maverick में पेश किया गया है। इन डिवाइस की सेल 18 अगस्त से शुरू हो रही है। इन डिवाइस की सेल 15 अगस्त से शुरू हो रही है। दोनों फोन Flipkart, Oppo की ऑफ़िशियल वेबसाइट और रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध होंगे।
डिस्प्ले और डिजाइन
दोनों फोन में 6.8-इंच का LTPS AMOLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1600 निट्स पीक ब्राइटनेस देता है। गेमिंग और मल्टीमीडिया यूज़ के लिए यह डिस्प्ले स्मूद और ब्राइट है। साथ ही, दोनों में IPX9 रेटिंग है, जिससे यह 1.5 मीटर पानी में 30 मिनट तक डूबे रहने पर भी सुरक्षित रहते हैं। हालांकि, डस्ट प्रोटेक्शन नहीं दिया गया है।
प्रोसेसर और परफॉर्मेंस
Oppo K13 Turbo Pro में Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर, 8/12GB LPDDR5x RAM और 256GB UFS 4.0 स्टोरेज मिलता है। Oppo K13 Turbo में MediaTek Dimensity 8450 प्रोसेसर, 8GB RAM और 128/256GB स्टोरेज मिलता है।
Turbo Pro वर्जन का Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर हाई-एंड गेमिंग और मल्टीटास्किंग में थोड़ा बेहतर है, जबकि Turbo का Dimensity 8450 भी मिड-हाई रेंज पर अच्छा परफॉर्म करता है।
कैमरा सेटअप
दोनों फोन में कैमरा कॉन्फ़िगरेशन एक जैसा है, रियर कैमरा में 50MP Samsung OV02B1B प्राइमरी और 2MP डेप्थ सेंसर है, जबकि सेल्फी के लिए 16MP Sony IMX480 फ्रंट कैमरा मिलता है। कैमरा सेटअप मिड-रेंज सेगमेंट के हिसाब से ठीक है, लेकिन यह फोटोग्राफी के बजाय गेमिंग और बैटरी पर ज़्यादा फोकस करता है।
बैटरी और चार्जिंग
दोनों में 7,000mAh की बड़ी बैटरी है, जो 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। Oppo का दावा है कि यह बैटरी लंबी गेमिंग सेशन के बाद भी जल्दी खत्म नहीं होती और फास्ट चार्जिंग से मिनटों में पर्याप्त चार्ज मिल जाता है।
गेमर्स के लिए बोनस कूलिंग सिस्टम
दोनों डिवाइस में इन-बिल्ट फैन सिस्टम है, जो 18,000rpm तक घूम सकता है। इसके 0.1mm पतले ब्लेड गेमिंग के दौरान फोन का तापमान 2-4 डिग्री सेल्सियस तक कम कर सकते हैं, खासकर BGMI जैसे हाई-लोड गेम खेलते समय और वह भी डायरेक्ट सनलाइट में ये बेहतर काम करता है।
दोनों फोन ColorOS 15 (Android 15) पर चलते हैं और Oppo 2 साल के OS अपडेट और 3 साल के सिक्योरिटी पैच का वादा करता है।
कौन सा बेहतर है?
अगर आप हाई-एंड गेमिंग, स्मूद मल्टीटास्किंग और लेटेस्ट Snapdragon प्रोसेसर चाहते हैं, तो Oppo K13 Turbo Pro आपके लिए बेहतर रहेगा। अगर आपका बजट थोड़ा कम है और आप मिड-हाई रेंज में अच्छा गेमिंग परफॉर्मेंस चाहते हैं, तो Oppo K13 Turbo एक वैल्यू-फॉर-मनी ऑप्शन है।
दोनों ही डिवाइस गेमिंग, बैटरी बैकअप और कूलिंग टेक्नोलॉजी में मजबूत हैं। फर्क सिर्फ प्रोसेसर और प्राइस में है। यानी, आपका बजट और परफॉर्मेंस की जरूरत ही तय करेगी कि आपको Turbo लेना चाहिए या Turbo Pro लेना चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications








