Home
Mobile

OPPO K13 Turbo Series: भारत का पहला इन-बिल्ट कूलिंग फैन वाला गेमिंग स्मार्टफोन

OPPO K13 Turbo Series India: भारत का स्मार्टफोन मार्केट लगातार बदल रहा है, लेकिन असली गेम चेंजर तब आता है जब कोई ब्रांड तकनीक को एक नए लेबल तक ले जाता है। OPPO K13 Turbo Series के साथ ठीक ऐसा ही कुछ कर रहा है। यह सिर्फ एक और फ्लैगशिप फोन नहीं है, बल्कि यह मोबाइल गेमर्स और कंटेंट क्रिएटर्स के लिए 'कूलिंग-फर्स्ट' स्मार्टफोन है, जो 11 अगस्त को भारत में लॉन्च हो रही है।

यहां हम जानेंगे कि कैसे नई सीरीज गेमचेंजर साबित होगा और ये पहली बार होगा जब इस प्राइस रेंज में किसी फोन को इन बिल्ट कूलिंग फैन की सुविधा मिलती है। आइए इसके बारे में जानते हैं।

OPPO K13 Turbo पहला इन-बिल्ट कूलिंग फैन वाला गेमिंग स्मार्टफोन

स्मार्टफोन में पहली बार इन-बिल्ट फैन

OPPO ने इस सीरीज में एक ऐसा फीचर दिया है, जो अब तक सिर्फ गेमिंग लैपटॉप या कंसोल में देखा गया था। हम इन-बिल्ट फैन की बात कर रहे हैं, जिसको कंपनी ने अपनी खास Storm Engine टेक्नोलॉजी के साथ इंटीग्रेट किया है। इसका मकसद फोन के अंदर बनने वाली गर्मी को बाहर निकालना और लंबे समय तक परफॉर्मेंस को स्टेबल रखना है।

एक्टिव एयरफ्लो: ये इन-बिल्ट फैन फोन के अंदर गर्मी को फैलने नहीं देता और लगातार एयरफ्लो बनाए रखता है।

टेम्परेचर ड्रॉप: यह सीरीज BGMI जैसे हैवी गेम्स खेलते समय फोन का टेमप्रेचर को लगभग 2-4°C तक कम रख सकती है।

थर्मल थ्रॉटलिंग नहीं: जब फोन गर्म नहीं होगा तो गेमिंग फ्रेमरेट ड्रॉप या ऐप लैग की समस्या भी नहीं होगी।

Storm Engine: एक मिनी-कूलिंग लैब फोन के अंदर

इस सीरीज में सिर्फ फैन ही नहीं, बल्कि एक 7000mm² अल्ट्रा-लार्ज वेपर चेंबर (VC) भी है, जो हीट को बड़े एरिया में फैला देता है। इसके साथ स्पेशल डक्ट सिस्टम भी है, जो स्मोक-विज़ुअलाइजेशन-रेडी है। इसका मतलब डेवलपमेंट टीम इस सिस्टम को लैब में टेस्ट कर सकती है कि एयरफ्लो कैसा काम कर रहा है।

गेमर्स और पावर यूजर्स के लिए परफेक्ट

आजकल कई स्मार्टफोन्स हाई परफॉर्मेंस तो देते हैं, लेकिन हीट होने पर CPU और GPU थ्रॉटलिंग शुरू हो जाती है। OPPO K13 Turbo Series इस गैप को भरती है। चाहे आप लंबे समय तक BGMI, COD Mobile खेल रहे हों या 4K वीडियो एडिटिंग कर रहे हों, यह फोन कूलिंग सिस्टम की वजह से कंसिस्टेंट परफॉर्मेंस देगा।

पावरफुल हार्डवेयर और डिजाइन

  • Pro मॉडल में Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर होगा, जिसे 2.2 मिलियन+ AnTuTu स्कोर मिला है।
  • कलरफुल मिस्ट शैडो ब्रीदिंग LED फैन के चारों ओर मिलता है, जो 8 कलर सपोर्ट के साथ आता है।
  • इस फोन को Silver Knight, Purple Phantom और Midnight Maveric कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा।

लॉन्च ऑफर्स और गिफ्ट बॉक्स

OPPO इंडिया ऑनलाइन स्टोर पर इसका गिफ्ट बॉक्स प्री-ऑर्डर किया जा सकता है। K13 Turbo Pro को फ्री ब्लूटूथ वायरलेस ईयरबड्स + 6 महीने का फ्री एक्सीडेंटल और लिक्विड डैमेज प्रोटेक्शन की सुविधा मिलता है। K13 Turbo की बात करें तो फ्री Type-C वायर्ड ईयरबड्स और 6 महीने का फ्री डैमेज प्रोटेक्शन मिलता है।

क्यों खास है यह फोन ?

जहां बाकी ब्रांड सिर्फ प्रोसेसर और कैमरे पर फोकस कर रहे हैं, वहीं OPPO ने हीट मैनेजमेंट को अपनी यूएसपी बना दिया है। भारतीय गेमिंग कम्युनिटी के लिए यह एक बड़ा कदम है, क्योंकि लंबे गेमिंग सेशन अब बैटरी और परफॉर्मेंस दोनों पर आसान होंगे।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
OPPO K13 Turbo Series Launch in India First Phone with In-Built Cooling Fan for Gamers
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X