7000mAh बैटरी वाले Oppo के इस फोन की घट गई कीमत; चेक करें डील्स और ऑफर्स
Oppo K13 Price Drop: जानी-मानी चीनी स्मार्टफोन कंपनी ने भारत में अपने नए फोन Oppo K13 को लॉन्च किया था। हाल ही में कंपनी ने इस फोन की कीमतों में कटौती की है। ये फोन अपने दमदार फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के कारण काफी चर्चा में रहा है।
इसमें 7000mAh की दमदार बैटरी और 256GB स्टोरेज की सुविधा मिलती है। कंपनी ने इसे अप्रैल में ओप्पो K सीरीज के तहत लॉन्च किया था। यह फोन अब फ्लिपकार्ट पर चल रही एंड ऑफ सीजन सेल के दौरान काफी कम कीमत पर मिल रहा है। आइए ऑफर्स और डिस्काउंट पर नजर डालते हैं।

Oppo K13 5G पर मिल रहा डिस्काउंट
Oppo K13 5G को दो स्टोरेज ऑप्शन 8GB रैम के साथ 128GB या 256GB में पेश किया जाता है।
इस फोन के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वर्जन की कीमत 17,999 रुपये तय की गई थी, जबकि इसके हाई-एंड वैरिएंट 19,999 रुपये में लॉन्च हुआ था।
फोन को दो कलर ऑप्शन-आइसी पर्पल और प्रिज्म ब्लैक में पेश किया गया है।
फ्लिपकार्ट पर सेल के दौरान आपको 1,500 रुपये तक का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट मिल रहा है।
इसके अलावा, अगर आप कोई पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज करते हैं, तो आप इस फोन की कीमत और कम कर सकते हैं।
बता दें कि कंपनी फोन पर नो कॉस्ट EMI का भी ऑप्शन दे रही है।
Oppo K13 5G स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले: इस डिवाइस में 6.7-इंच HD+ AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz की हाई रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसके अलावा फोन में 1200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और वेट हैंड टच और ग्लव मोड फीचर्स दिए गए हैं।
प्रोसेसर: फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेनरेशन 4 प्रोसेसर दिया गया है, जिसे 8GB रैम और 256GB तक की स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। फोन को वेपर कूलिंग (VC) चैंबर के साथ पेश किया गया है, जो इसकी गेमिंग परफॉरमेंस को भी बढ़ाता है।
कैमरा: इसमें पीछे की तरफ डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP का मेन कैमरा और 2MP का सेकेंडरी कैमरा है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 16MP का फ्रंट कैमरा है।
सॉफ्टवेयर: डिवाइस Android 15 पर आधारित ColorOS 15 पर चलता है और इसमें कई AI फीचर हैं।
बैटरी: फोन में 7,000mAh बैटरी के साथ 80W SuperVOOC USB टाइप-सी चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है।


Click it and Unblock the Notifications