15000 रुपये से कम में मिलेगा सबसे दमदार स्मार्टफोन, OPPO K13x किन-किन डिवाइस को देगा टक्कर
OPPO K13x Launch: OPPO ने भारतीय बाजार में अपने नए K-सीरीज स्मार्टफोन OPPO K13x को लॉन्च कर दिया है। यह फोन पिछले साल लॉन्च हुए OPPO K12x का अपग्रेडेड वर्जन है और कंपनी का दावा है कि यह अपने सेगमेंट का सबसे दमदार और टिकाऊ फोन है। किफायती कीमत, मजबूत डिजाइन और बेहतरीन फीचर्स के साथ यह डिवाइस मिड-रेंज स्मार्टफोन की रेस में धूम मचाने के लिए तैयार है।
यहां हम इस फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में जानेंगे। यहां हम ये भी जानेंगे कि इस प्राइस रेंज में आने वाले अन्य फोन कौन-कौन से हैं और कैसे इस मॉडल से बेहतर हैं।

OPPO K13x की कीमत
OPPO K13x को तीन वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। इसके 4GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 11,999, 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये और 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये है।
साथ ही बैंक ऑफर्स के तहत 4GB/6GB वेरिएंट्स पर 1,000 रुपये और 8GB वेरिएंट पर 2,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट या 1,000 रुपये एक्सचेंज बोनस भी मिल रहा है।
ये फोन Midnight Violet और Sunset Peach रंगों में मिलेगा। यह डिवाइस Flipkart और OPPO स्टोर से खरीदा जा सकता है।
OPPO K13x के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले: OPPO K13x में 6.67-इंच का HD+ IPS LCD डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1000 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। साथ ही इसमें Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन भी मिलती है।
डिजाइन: K13x को 360° Damage Armour Body और AM04 हाई-स्ट्रेंथ एलुमिनियम फ्रेम के साथ डिजाइन किया गया है। यह फोन IP65 वॉटर और डस्ट रेजिस्टेंट है और SGS ड्रॉप टेस्ट पास कर चुका है।
प्रोसेसर: फोन में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट है, जो पिछले जनरेशन से 11% ज्यादा पावर-एफिशिएंट और गेमिंग में 13% बेहतर परफॉर्मेंस देता है।
बैटरी: इसमें बड़ा 6,000mAh बैटरी पैक मिलता है, जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। कंपनी का दावा है कि फोन सिर्फ 91 मिनट में फुल चार्ज हो जाता है।
कैमरा: पीछे की ओर 50MP प्राइमरी कैमरा + 2MP डेप्थ सेंसर, और सेल्फी के लिए 8MP फ्रंट कैमरा है। इसमें AI Eraser, AI Portrait, Motion Blur हटाने जैसे स्मार्ट फीचर्स शामिल हैं।
सॉफ्टवेयर: फोन Android 15 पर आधारित ColorOS 15 के साथ आता है, जिसमें Google Gemini, AI Writer, AI Summary और Screen Translator जैसे फीचर्स मिलते हैं। कंपनी 2 साल के OS अपडेट और 3 साल के सिक्योरिटी अपडेट का वादा कर रही है।
इन डिवाइस से मिलेगा कॉम्पिटिशन
इस फोन की तुलना iQOO Z10 Lite, Realme Narzo 80 Lite और POCO M7 से की जा सकती है। iQOO Z10 Lite की कीमत 9,999 रुपये, Realme Narzo 80 Lite की कीमत 10,499 रुपये और POCO M7 की कीमत 9,999 रुपये है।
iQOO Z10 Lite की बात करें तो इसमें आपको कम कीमत में ही 6000mAh की बैटरी मिलती है। साथ इससे आप दिन के उजाले में बेहतरीन फोटो खींच सकते हैं। इस प्राइस रेंज में ये डिवाइस आपको IP64 वॉटर रेजिस्टेंस की सुविधा मिलती है।
Realme Narzo 80 Lite की बात करें तो बिल्ट के मामले में ये फोन बेहतर ऑप्शन हो सकता है, इसमें ड्यूराबिलिटी के लिए Military-grade शॉक रेजिस्टेंस की सुविधा मिलती है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट की सुविधा मिलती है।
POCO M7 की बात करें तो ये मॉडल बेहतरीन मल्टीमीडिया एक्सपीरियंस और बेहतरीन परफॉर्मेंस देता है। इसमें भी आपको बैटरी का अच्छा ऑप्शन मिलता है।
iQOO Z10 Lite और Narzo 80 Lite भी अच्छे ऑप्शन हो सकते हैं, लेकिन OPPO K13x अपने बेहतर बैटरी, AI कैमरा फीचर्स और मजबूती भरे डिजाइन के कारण इनसे आगे दिखता है।


Click it and Unblock the Notifications








