23 मई को आयोजित होगा Oppo लॉन्च इवेंट, पेश हो सकता है Oppo Reno 12 स्मार्टफोन
Oppo का 23 मई 2024 को एक लॉन्च इवेंट आयोजित होने वाला है। ऐसा माना जा रहा है कि कंपनी Oppo Reno 12 सीरीज स्मार्टफोन को लॉन्च कर सकती है। इस इवेंट में कंपनी दो ब्रांड Oppo Reno 12 और Oppo Reno 12 Pro को लॉन्च कर सकती है।
कैसे देख सकते हैं Oppo का लाइव इवेंट
Oppo लॉन्च इवेंट की स्ट्रीमिंग लोकप्रिय चीनी माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Vivo पर होगी। इस इवेंट की शुरुआत 16:00 चीनी स्टैंडर्ड टाइम (UTC+08) पर होगी। अगर आपके एरिया में Vivo काम नहीं करता है, तो इसके लिए आपको VPN कनेक्शन की आवश्यकता होगी।

Oppo Reno 12 सीरीज की खासियत
Oppo Reno 12 और Oppo Reno 12 Pro में 6.7 इंच की बड़ी OLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। Oppo Reno 12 Pro में थोड़ा अधिक रिजॉल्यूशन और एक स्मूथ रिफ्रेश रेट मिल सकता है। इसी के साथ Oppo Reno 12 Pro मॉडल में अधिक पॉवरफुल media Tek Dimensity 9200 Star Speed Edition चिप शामिल की जा सकती है, जबकि Oppo Reno 12 में Dimensity 8250 प्रोसेसर मिल सकता है।
स्टोरेज: इन दोनों स्मार्टफोन में 12 जीबी तक रैम और 512 जीबी तक स्टोरेज दिया जा सकता है। लेकिन Oppo Reno 12 Pro में इस स्टोरेज के अलावा 16 जीबी रैम और 1TB इनबिल्ट स्टोरेज का ऑप्शन मिल सकता है। वहीं यह दोनों स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड ColorOS 14 पर रन करेगी।
कैमरा: कैमरा की बात की जाए तो इन दोनों स्मार्टफोन में Sony IMX890 सेंसर और OIS के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलेगा। इसके अलावा इन स्मार्टफोन में 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड सेंसर और 2x जूम के साथ 50 मेगापिक्सल टेलीफोटो लेंस भी शामिल होगा। सेल्फी के लिए Oppo Reno 12 Pro में 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। Oppo Reno 12 के फ्रंट कैमरा की जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
फीचर्स: इन स्मार्टफोन के अन्य फीचर्स में इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जा सकता है। वहीं ये स्मार्टफोन खुद को धूल और पानी से भी सुरक्षित रख सकते हैं, जिसके लिए इन्हें एक IP रेटिंग मिलने की भी संभावना है। वहीं Oppo Reno 12 में IR ब्लास्टर दिया जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








