OPPO ने लॉन्च किया मिड रेंज वाला 5G स्मार्टफोन OPPO A3, जानें कीमत से लेकर सारी जानकारी
OPPO ने अपने OPPO A3 स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च कर दिया है। यह मिड रेंज में आने वाला 5G स्मार्टफोन है, जो कि कई सारी खासियत के साथ लॉन्च हुआ है। बता दें कि कंपनी ने OPPO A3 स्मार्टफोन में Snapdragon 695 प्रोसेसर दिया है।
OPPO A3 स्मार्टफोन में 50MP का मेन कैमरा दिया गया है और इस फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर की सुविधा भी जोड़ी गई है। चलिए इस फोन के फीचर्स और बाकी चीजों को विस्तार से समझते हैं।

OPPO A3 स्मार्टफोन की कीमत
OPPO A3 स्मार्टफोन को तीन कलर ऑप्शन ट्रैंगक्विलिटी ब्लैक, ऑरोरा पर्पल और माउंटेन स्ट्रीम ग्रीन कलर्स में पेश किया गया है। वहीं इसके 8GB+256GB मॉडल की कीमत 1599 युआन (लगभग 18,365 रुपये) से शुरू होती है।
वहीं इसके दूसरे मॉडल 12GB+256GB की कीमत 1799 युआन (लगभग 20,660 रुपये) है। बात करें 12GB + 512GB मॉडल की तो इसकी कीमत 2099 युआन (लगभग 24,110 रुपये) है। इस फोन के ऑर्डर शुरू हो चुके हैं। लेकिन इसकी सेल चीन में 5 जुलाई से शुरू होगी।
OPPO A3 स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस
OPPO A3 स्मार्टफोन में 6.67 इंच की (2412 x 1080 पिक्सल) फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले दी गई है, जो कि 120 हर्ट्ज की रिफ्रेश रेट,240 हर्ट्ज का टच सैंपलिंग रेट ऑफर करता ही। वहीं इसकी पीक ब्राइटनैस 1200nits की है और डिस्प्ले में कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन दिया गया है।
OPPO A3 स्मार्टफोन का स्टोरेज
OPPO A3 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर दिया गया है, जो कि 6nm के 5G SoC और एड्रिनो 619 GPU के साथ आता है। फोन में 12GB तक रैम और 512GB तक स्टोरेज की सुविधा मौजूद है। आप इस फोन के स्टोरेज को एसडी कार्ड के माध्यम से 1TB तक बढ़ा सकते हैं।
OPPO A3 का कैमरा
OPPO A3 लेटेस्ट एंड्रॉयड 14 पर रन करता है और इसमें डुअल सिम का सपोर्ट भी शामिल है। कैमरा की बात करें तो इसमें 50MP का मेन रियर कैमरा दिया गया है, जिसमें 2 MP का डेप्थ सेंसर सपोर्ट मिल रहा है। इस फोन में सेल्फी के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
OPPO A3 की बैटरी
OPPO A3 स्मार्टफोन का वजन 178 ग्राम है, जिसमें इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर की सुविधा भी दी गई है। फोन में USB Type-C सपोर्ट भी मौजूद है। वहीं इसकी 5,000mAh की बैटरी 45 वॉट की सुपरवूक फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।


Click it and Unblock the Notifications








