Home
Mobile

Oppo ने अपने कस्टमर्स के लिए लॉन्च किया Oppo A60, यहां जाने सारी जानकारी

Oppo ने अपने कस्टमर्स के लिए खास फोन को लॉन्च कर दिया है, जिसका नाम Oppo A60 है। यह नया स्मार्टफोन अब Oppo वियतनाम की वेबसाइट पर लिस्टेड है। कंपनी की इस नए A-Series लाइनअप फोन को पहले अलग-अलग सर्टिफिकेशन और बेंचमार्क लिस्टिंग में देखा गया था। चलिए जानते हैं इस डिवाइस के सभी फीचर्स और कीमत के बारे में।

Oppo A60 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन: Oppo A60 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन की बात की जाए तो इसमें 6.67-इंच आईपीएस LCD स्क्रीन दी गई है, जो कि 1604 x 720 पिक्सल का HD+ रिजॉल्यूशन, 90 हर्टज की रिफ्रेश रेट और 950 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ मिल रहा है। सुरक्षा के लिए डिवाइस में साइड-फेसिंग फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मौजूद है।

Oppo ने अपने कस्टमर्स के लिए लॉन्च किया Oppo A60

इस डिवाइस में 6nm Snapfragon 680 4G चिपसेट और 8GB LPDDR4x रैम दी गई है। स्टोरेज के लिए इस स्मार्टफोन में 128GB और 256GB वेरिएंट को शामिल किया गया है, जिसमें माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट के माध्यम से 1TB तक स्टोरेज बढ़ाया जा सकता है।

Oppo A60 की बैटरी लाइफ: Oppo A60 में बैटरी की बात की जाए तो यह फोन 5000mAh की बैटरी के साथ मिलेगा, जो कि 45W SuperVOOc फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा।

Oppo ने अपने कस्टमर्स के लिए लॉन्च किया Oppo A60

Oppo A60 की कैमरा क्वालिटी: इस डिवाइस में 50MP प्राइमरी सेंसर और 2MP सेकेंडरी लेंस के साथ डुउल-कैमरा सेटअप दिया जा रहा है। वहीं सेल्फी के लिए इस स्मार्टफोन में 8MP का फ्रंट कैमरा दिया जा रहा है।

Oppo A60 की कीमत: Oppo A60 की कीमत की बात की जाए तो इसके पहले 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत लगभग 16,450 रुपये हैं। वहीं दूसरे वेरिएंट 8GB + 256GB की कीमत 21,353 हैं। कंपनी ने इस फोन को अपने कस्टमर्स के लिए दो कलर ऑप्शन Blue और Purple में लॉन्च किया है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Oppo launches Oppo A60 for its customers, know all the information here
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X