ओप्पो ने लॉन्च किया OPPO Reno5 A, मिलेंगे ये फीचर्स
OPPO ने जापान में OPPO Reno5 A मिड-रेंज स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। यह हैंडसेट पिछले साल से बिक रहे OPPO Reno3 A का स्थान लेगा। यह स्मार्टफोन कुछ फीचर्स के साथ जापानी मार्केट के लिए तैयार किया गया है जो अभी बाकी जगह उपलब्ध नहीं है।

OPPO Reno5 A के मुख्य स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
ओप्पो रेनो 5 ए में प्लास्टिक बिल्ड है और यह दो रंगों (सिल्वर ब्लैक, आइस ब्लू) में उपलब्ध है। अधिकांश ओप्पो स्मार्टफोन के विपरीत, यह डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंस के लिए IP68-प्रमाणित है। इसका डाइमेंशन 162 x 74.6 x 8.2 mm और वजन 182 ग्राम है।
OPPO Reno5 A की डिस्प्ले
डिवाइस में 6.5 इंच का एलटीपीएस एलसीडी पैनल है, जिसका रिज़ॉल्यूशन 2400 x 1080 पिक्सल, 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 180 हर्ट्ज़ टच सैंपलिंग रेट है। इस डिस्प्ले में 405 पीपीआई, 1500:1 कंट्रास्ट रेश्यो और 550 निट्स पीक ब्राइटनेस है।
सॉफ्टवेयर
इसके अलावा, फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765G SoC द्वारा संचालित है और इसका स्पेस 6GB LPDDR4X RAM और 128GB है। जबकि अगर कनेक्टिविटी की बात करें तो, हैंडसेट सिंगल-सिम, 5G, डुअल-बैंड वाईफाई 5, ब्लूटूथ 5.1, और GNSS (GPS, A-GPS, BeiDou, QZSS) को सपोर्ट करता है। डिवाइस में NTT DoCoMo Osaifu-Keitai और Sony FeliCa के सपोर्ट के साथ NFC भी दिया गया है।
कैमरा कैसा है
ऑप्टिक्स के लिए, स्मार्टफोन के बैक में क्वाड-कैमरा सेटअप दिया गया है। इस कैमरा ऐरे में 64MP प्राइमरी शूटर, 8MP 119° अल्ट्रा-वाइड-एंगल यूनिट, 2MP मोनोक्रोम सेंसर और 2MP मैक्रो स्नैपर शामिल हैं। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए हैंडसेट में 16MP का पंच-होल कैमरा भी दिया गया है।
OPPO Reno5 A डिवाइस के अन्य फीचर्स में एक माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट, 3.5 मिमी हेडफोन जैक, यूएसबी 2.0 टाइप-सी पोर्ट, एमबीएन्स लाइट सेंसर, एक्सेलेरोमीटर, प्रोक्सीमिटी सेंसर, कंपास, कलर टेम्परेचर सेंसर, जायरोस्कोप और एक रियर-माउंटेड फिंगरप्रिंट भी दिया गया हैं। जबकि यह एंड्रॉइड 11 पर चलेगा और साथ ही 18W फास्ट चार्जिंग (USB पावर डिलीवरी, क्वालकॉम क्विक चार्ज) को भी सपोर्ट करेगा और इसकी बैटरी 4,000mAh की दी गयी है।


Click it and Unblock the Notifications