Home
Mobile

कम कीमत में मिलने वाले Oppo प्रीमियम फोन, जो आपकी जरूरतें पूरी करेंगे

Oppo एक ऐसा ब्रांड है जिसने अपनी रेंज में कुछ बेहतरीन स्मार्टफोन मार्केट में लाने के लिए सुर्खियां बटोरी हैं। पिछले कुछ सालो में, स्मार्टफोन ब्रांडों ने प्रीमियम डिजाइन, इनोवेटिव फीचर्स, बेस्ट कैमरे, शानदार प्रदर्शन और बहुत कुछ के साथ अलग-अलग स्मार्टफोन पेश किए हैं, जिसके कारण इसे सबसे अच्छे मिड-रेंज स्मार्टफोन ब्रांडों में से एक माना जाता है। अगर आप ऐसे व्यक्ति हैं जो एक आकर्षक फीचर से भरपूर स्मार्टफोन की तलाश में हैं तो हम कुछ फोन लेकर आए हैं, जिनकी कीमत कम है। तो चलिए जानते हैं।

कम कीमत में मिलने वाले Oppo प्रीमियम फोन, जो आपकी जरूरतें पूरी करेंगे

Oppo F23

ओप्पो एफ-सीरीज स्मार्टफोन नया पेश किया गया फोन है जिसे 15 मई 2023 को लॉन्च किया गया था। यह स्मार्टफोन बहुत ही स्लीक और चमकदार लुक के साथ आता है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.72-इंच टचस्क्रीन डिस्प्ले है। पावरफुल प्रदर्शन के लिए, यह ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर पर बेस्ड है, जो 8GB रैम के साथ है। ओप्पो F23 5G एंड्रॉइड 13 पर बेस्ड ColorOS 13.1 पर चलाता है और 128GB या 256GB इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आता है।

Oppo F17

ओप्पो F17 6.44-इंच FHD+ सुपर AMOLED डिस्प्ले के साथ टॉप पर एक नॉच और 408 ppi की पिक्सेल के साथ आता है। सुरक्षा के लिए डिस्प्ले इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट अनलॉक को भी सपोर्ट करता है। स्मार्टफोन के बैक में लेदर फिनिश दिया गया है जो आकर्षक लुक देता है। यह स्मार्टफोन क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर के साथ 6GB रैम और 128GB इंटरनल मेमोरी से लैस है, जो आपके सभी ऐप्स, गेम्स, फाइल्स और बहुत कुछ को स्टोर करता है। ओप्पो F17 में एक क्वाड कैमरा सेटअप है जिसमें 16MP मेन कैमरा, 8MP वाइड एंगल कैमरा, 2MP मोनो कैमरा और 2MP मोनो रियर कैमरा है।

Oppo F21 Pro

स्मार्टफोन को साल 2022 में आकर्षक लेदर बैक डिजाइन और इनोवेटिव फीचर्स के साथ लॉन्च किया गया था, जिसने लॉन्च के बाद काफी ध्यान लोगो का खींचा। इस स्मार्टफोन में 6.43-इंच FHD+ सुपर AMOLED पंच-होल डिस्प्ले है जिसकी पिक्सेल घनत्व 409 पिक्सल है। फोटोग्राफी के लिए, ओप्पो F21 प्रो में ट्रिपल कैमरा सेटअप है जिसमें 64MP मेन कैमरा, 2MP मैक्रो कैमरा और 2MP मोनोक्रोम है। सेल्फी के लिए इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा है।

Oppo Reno3 Pro

ओप्पो रेनो सीरीज लॉन्च के बाद से ही चर्चा में है। इस स्मार्टफोन में 6.4 इंच AMOLED डिस्प्ले है। यह तीन कलर ऑप्शनो में आता है, ऑरोरल ब्लू, मिडनाइट ब्लैक और स्काई व्हाइट। इसमें आपके डेटा की सुरक्षा के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है। स्मार्टफोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हेलियो P95 SoC पर बेस्ड है जो 8GB रैम के साथ आता है और दो स्टोरेज ऑप्शन , 128GB और 256GB प्रोवाइट करता है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Over the past few years, smartphone brands have introduced different smartphones with premium designs, innovative features, best cameras, great performance, and more, due to which it is considered as one of the best mid-range smartphone brands.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X