Oppo R17 Pro 4 दिसंबर को होगा लॉन्च, ट्रिपल कैमरा सेटअप से होगा लैस
चाइनीज स्मार्टफोन निर्माता ओप्पो कंपनी भारतीय बाजार में काफी अच्छे फोन उतार रही है। कंपनी के स्मार्टफोन को लोगों द्वारा काफी सराहना मिल रही है। खबर आ रही थी कि कंपनी भारत में जल्द अपना स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। बता दें, ओप्पो 4 दिसंबर को भारत में अपना Oppo R17 Pro स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है। ओप्पो का नया Oppo R17 Pro स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरे के साथ लॉन्च किया जाएगा। ओप्पो ने हाल ही में इस स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च किया था और अब इसे भारत में लॉन्च किया जा रहा है।

Oppo R17 Pro स्मार्टफोन स्पेसिफिकेशन
Oppo R17 Pro कंपनी का पहला स्मार्टफोन होगा जो कि टियरडाउन नॉच और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ लॉन्च किया जा रहा है। Oppo R17 Pro स्मार्टफोन 6.4 इंच की डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया जाएगा। जिसका एस्पेक्ट रेश्यो 19.5:9 हो सकता है। वहीं, फोन का रिज्यूलेशन 1080×2340 पिक्सल हो सकता है। साथ ही Oppo R17 Pro कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 6 प्रोटेक्शन के साथ लॉन्च किया जाएगा। फोन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 710 चिपसेट दी जा सकती है।
ओप्पो ने 4 दिसंबर के इवेंट के लिए मीडिया इनविटेशन भेजना शुरू कर दिया है। हालांकि स्मार्टफोन के टीजर को अभी पेश नहीं किया गया है। जिसे स्मार्टफोन के लॉन्च होने से पहले पेश कर दिया जाएगा। बता दें, स्मार्टफोन 8 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा। वहीं, फोन के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। सेल्फी के लिए 25 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा। कंपनी नए R17 Pro फोन में 3,700mAh की बैटरी दे सकती है। जो VOOC फास्ट चार्जिंग फीचर को सपोर्ट करेगा।
यह फोन एंड्रॉयड 8.1 ऑरियो पर काम करेगा। कंपनी की वेबसाइट से पता चलता है कि भारत में Oppo R17 Pro की प्री-बुकिंग 1 दिसंबर से शुरू कर दी जाएगी। हालांकि अभी फोन की कीमत और कलर वेरियंट के बारें में कुछ खबर सामने नहीं आई है।


Click it and Unblock the Notifications








