Oppo Reno 10 5G की पहली सेल आज, कम दाम में खरीदें फोन, जानें ऑफर्स डिटेल्स
Oppo Reno 10 5G First Sale: आज Oppo Reno 10 5G की पहली सेल होने जा रही है। जिसे आप कई आॉफर्स के तहत कीमत से कम दाम में खरीद सकते हैं। इस फोन को 6.7 का कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Mediatek Dimensity 7050 प्रोसेसर से पैक्ड किया गया है। तो आइए आपको इस फोन्स की पहली सेल के दौरान मिलने वाले ऑफर्स से लेकर इसकी कीमत के बारे में आगे विस्तार से बताते हैं।
आपको बता दें, स्मार्टफोन ब्रांड Oppo ने हाल ही में अपने नए सीरीज Oppo Reno 10 को भारत में लॉन्च किया है। जिसके तहत Oppo Reno 10 5G, Reno 10 Pro 5G और Reno 10 Pro+ हैंडसेट को शामिल किया गया है। ओप्पो रेनो 10 प्रो 5जी और ओप्पो रेनो 10 प्रो प्लस स्मार्टफोन की सेल 13 जुलाई से भारत में शुरू कर दी गई है।

Oppo Reno 10 5G पर ऑफर्स
कंपनी ने Oppo Reno 10 5G फोन के 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट को 32,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया है। जिसमें आइस ब्लू और सिल्वर ग्रे दो कलर ऑप्शन मिल रहा है। जिसकी सेल आज से दोपहर 12 बजे से Flipkart पर शुरू होगी। इस फोन पर कुछ चुनिंदा बैंक कार्ड के जरिए कस्टमर्स 2000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट पा सकते हैं। जिसके बाद इसकी कीमत 30,999 रुपये हो जाएगी।
Oppo Reno 10 5G के स्पेक्स
Oppo Reno 10 5G में 6.7 इंच का कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Mediatek Dimensity 7050 प्रोसेसर शामिल किया गया है। इसमें फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 64MP अल्ट्रा-वाइड सेंसर, 32MP टेलीफोटो सेंसर और 8MP तीसरा सेंसर शामिल है। इसके अलावा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP का कैमरा दिया गया है।
इसके साथ ही इसमें 5000mAh बैटरी शामिल की गई है, जो 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। कंपनी का दावा है कि फोन 47 मिनट में फुल चार्ज हो जाएगा। साथ ही फोन ColorOS 13.1 पर काम करता है।वहीं स्टोरेज की बात करें तो आपको इसमें 8GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज वेरिएंट मिल रहा है।
Oppo Reno 10 Pro and Reno 10 Pro+ 5G की कीमत
Oppo Reno 10 Pro फोन कंपनी ने 39,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ पेश किया है। वहीं, Oppo Reno 10 Pro+ 5G फोन को 54,999 रुपये शुरुआती कीमत के साथ लाया गया है।


Click it and Unblock the Notifications








