Home
Mobile

Oppo Reno 10 5G की कीमत का खुलासा, आज से प्री-बुकिंग शुरू, जानिए कीमत और फीचर्स

Oppo Reno 10 5G Price: स्मार्टफोन ब्रांड ओप्पो ने अपने लेटेस्ट फोन Oppo Reno 10 5G की कीमत का खुलासा कर दिया है। दरअसल कंपनी ने इस महीने की शुरुआत में ही अपने रेनो 10 5G सीरीज को भारतीय बाजार में उतारा था। जिसके तहत कंपनी ने अपने तीन हैंडसेट ओप्पो रेनो 10 5जी, रेनो 10 प्रो 5जी, और रेनो 10 प्रो प्लस 5जी को एक साथ लॉन्च किया था। ओप्पो के रेनो 10 प्रो मॉडल की बिक्री पहले से ही ओप्पो के ऑफिशियल साइट और फ्लिपकार्ट पर शुरू कर दी गई है। लेकिन Oppo Reno 10 5G की सेल अभी तक कंपनी ने शुरू नहीं की थी। आज इसकी कीमत के खुलासे के साथ ही इसकी प्री-बुकिंग शुरू हो गई है। तो आइए आपको आगे इस फोन की कीमत और इसकी खासियत के बारे में बताते हैं।

Oppo Reno 10 5G की आज से सेल शुरू

Oppo ने एक लाइवस्ट्रीम इवेंट के जरिए आज अपने Oppo Reno 10 5G स्मार्टफोन की कीमत का खुलासा किया है। जिसके साथ ही इसकी प्री-बुकिंग शुरू कर दी गई है। इस स्मार्टफोन की कीमत कंपनी ने भारत में 32,999 रुपये तय किया है। वहीं ओप्पो रेनो 10 प्रो की कीमत 39,999 रुपये और रेनो 10 प्रो प्लस 5जी की कीमत 54,999 रुपये तय किया गया है। आपको बता दें, ओप्पो ने बीते 10 जुलाई को रेनो 10 प्रो 5जी और रेनो 10 प्रो प्लस 5जी के साथ ही ओप्पो रेनो 10 5जी को भी लॉन्च किया था।

Oppo Reno 10 5G की कीमत कंफर्म, आज से  प्री-बुकिंग शुरू

Oppo Reno 10 5G की स्पेसिफिकेशंस

Oppo Reno 10 5G को कंपनी ने 6.7 इंच फुल-HD+ OLED 3D कर्व्ड डिस्प्ले के साथ पेश कियाहै, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट मिलेगा। यह फोन एंड्रॉइड 13-आधारित ColorOS 13.1 पर काम करेगा। इसमें ऑक्टा-कोर 6nm मीडियाटेक डाइमेंशन 7050 SoC प्रोसेसर शामिल किया गया है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर f/1.7 लेंस ऑटोफोकस और OIS के साथ, 32 मेगापिक्सल टेलीफोटो सेंसर और 8 मेगापिक्सल का तीसरा सेंसर दिया गया है। सेल्फी के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल रहा है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
The company has fixed the price of Oppo Reno 10 5G in India at Rs 32,999. Pre-booking of this phone has been started from today itself.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X