Home
Mobile

Oppo Reno 10 5G Series तगड़े कैमरे और फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें कीमत

Oppo Reno 10 5G Series तगड़े कैमरे और फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें कीमत

Oppo ने अपना नए स्मार्टफोन सीरीज Oppo Reno 10 5G को दमदार फीचर और कैमरा के साथ लॉन्च कर दिया है। इस सीरीज के तहत कंपनी ने Oppo Reno 10 , Oppo Reno 10 Pro और Oppo Reno 10 Pro Plus को एक साथ पेश किया है। कंपनी ने Oppo Reno 10 में स्नैपड्रैगन 778G प्रोसेसर, Reno 10 Pro में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8200 प्रोसेसर और Reno 10 Pro Plus में स्नैपड्रैगन 8 Plus जेन 1 प्रोसेसर को शामिल किया है। आइए आपको इन लेटेस्ट हैंडसेट्स के फीचर और कीमत के बारे में विस्तार से बताते हैं।

Oppo Reno 10 5G सीरीज के स्‍पेसिफ‍िकेशंस

Oppo Reno 10 5G में 6.7 इंच की फुल एचडी प्लस (1080×2412 पिक्सल) एमोलेड स्क्रीन मिल रहा है, जो 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। इसमें कंपनी ने स्नैपड्रैगन 778G ऑक्टा-कोर प्रोसेसर को शामिल किया है। वहीं फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 32 मेगापिक्सल टेलीफोटो सेंसर और 8 मेगापिक्सल का तीसरा सेंसर मिल रहा है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट दिया गया है। इस फोन को पावर देने के लिए 80W सुपर फ्लैश चार्ज सपोर्ट के साथ 4600mAh की बैटरी दी गई है।

Oppo Reno 10 Pro के स्‍पेसिफ‍िकेशंस

इसमें 6.74 इंच की फुल एचडी प्लस OLED कर्व्ड डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1400 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आ रहा है। इसमें यूजर्स को 4nm मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8200 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर मिल रहा है। इसके साथ ही गेमिंग के दौरान थर्मल मैनेजमेंट के लिए 6000mm स्क्वायर कूलिंग एरिया के साथ ग्राफिक कूलिंग सिस्टम भी दिया गया है। इस हैंडसेट में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर, 32 मेगापिक्सल टेलीफोटो सेंसर और 8 मेगापिक्सल वाइड-एंगल कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल रहा है। बैटरी की बात करें तो 100W सुपर फ्लैश चार्ज सपोर्ट के साथ 4600mAh की बैटरी को इसमें शामिल किया गया है।

Oppo Reno 10 Pro Plus के स्‍पेसिफ‍िकेशंस

इसमें 6.74 इंच की फुल एचडी+ OLED कर्व्ड स्क्रीन दी जा रही है, जो 240Hz तक टच सैंपलिंग रेट सपोर्ट करती है। इसमें कंपनी ने क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर को शामिल किया है। इसके साथ गेमिंग के लिए इस हैंडसेट में एक्स-एक्सिस लीनियर मोटर और 4डी वाइब्रेशन सेंसर के साथ हाइपरबूस्ट गेम फ्रेम स्टेबलाइजेशन इंजन को भी जोड़ा गया है। फोटोग्राफी के लिए इसमें आपको 64 मेगापिक्सल पेरिस्कोप सेंसर, 50 मेगापिक्सल सोनी सेंसर और 8 मेगापिक्सल वाइड एंगल सेंसर मिल रहा है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसमें पावर के लिए 100W सुपर फ्लैश चार्ज सपोर्ट के साथ 4,700mAh की बैटरी को शामिल किया गया है।

Oppo Reno 10 5G Series तगड़े कैमरे और फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें कीमत

Oppo Reno 10 5G की कीमत

इन हैंडसेट्स की कीमत की बात करें तो Oppo Reno 10 5G के बेस वेरिएंट 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले मॉडल कीमत 2,499 युआन (लगभग 29,000 रुपये) तय किया गया है। वहीं 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए ग्राहकों को 2,799 युआन (लगभग 32,000 रुपये) रुपए खर्च करने पड़ सकते हैं। इसके अलावा 12GB रैम और 512GB स्टोरेज वेरिएंट को 2,999 युआन (लगभग 35,000 रुपये) की कीमत के साथ पेश किया गया है। इस डिवाइस को कंपनी ने ब्रिलियंट गोल्ड, कलरफुल ब्लू और मून सी ब्लैक कलर ऑप्शन के साथ पेश किया है।

Oppo Reno 10 Pro 5G की कीमत

वहीं Reno 10 Pro 5G के बेस वेरिएंट 16 GB रैम और 128 GBस्टोरेज की कीमत 3,499 युआन (लगभग 41,000 रुपये) रखा गया है। 16 GB रैम और 512 GB वेरिएंट की कीमत 3,899 युआन (लगभग 45,200 रुपये) है। इसमें आपको ब्रिलियंट गोल्ड, कलरफुल ब्लू और मून सी ब्लैक कलर्स के ऑप्शन मिलेंगे। इसे ग्राहक OPPO की चीनी वेबसाइट से प्री-बुक कर सकते हैं।

Oppo Reno 10 Pro Plus 5G की कीमत

Oppo Reno 10 Pro Plus 5G के16GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत कंपनी ने 3,899 युआन (लगभग 45,000 रुपये) तय किया है। वहीं इसके 16GB रैम और 512GB स्टोरेज वेरिएंट को 4,299 युआन (लगभग 50,000 रुपये) में खरीदा जा सकता है। इसमें आपको ब्रिलियंट गोल्ड, मूनसी ब्लैक और ट्वाइलाइट पर्पल तीन कलर ऑप्शन मिल रहे हैं।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Oppo has launched its new series Oppo Reno 10 5G with 64 megapixel camera and powerful features. Under which the company has introduced Oppo Reno 10, Oppo Reno 10 Pro and Oppo Reno 10 Pro Plus together under the series.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X