Home
Mobile

Oppo Reno 10 5G Series की 10 जुलाई को होगी धमाकेदार एंट्री, पहले ही जान लें कीमत से लेकर सबकुछ

Oppo Reno 10 5G Series Launch Date: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Oppo अपनी अपकमिंग सीरीज Reno 10 5G को जल्द ही भारतीय बाजार में लॉन्च करने को तैयार है। जिसके तहत कंपनी अपने तीन हैंडसेट Oppo Reno 10 5G, Reno 10 Pro और Reno 10 Pro Plus को एक साथ पेश कर सकती है। फिलहाल इस सीरीज की लॉन्चिंग डेट की जानकारी सामने आई है। जिसके अनुसार अगले हफ्ते 10 जुलाई को ओप्पो का यह सीरीज भारतीय मार्केट में दस्तक देने वाला है। तो आइए आपको इस अपकमिंग सीरीज के स्मार्टफोन की कीमत से लेकर इसमें मिलने वाले फीचर्स और स्पेक्स के बारे में डिटेल्स बताते हैं।

Oppo Reno 10 5G Series की 10 जुलाई को होगी धमाकेदार एंट्री

आपको बता दें, लॉन्चिंग से पहले ही इस सीरीज की कुछ जानकारी सामने आ चुकी है। ऑफिशियल वेबसाइट पर लिस्ट की गई जानकारी के अनुसार Oppo Reno10 5G में फोटोग्राफी के लिए 32 मेगापिक्सल का टेलीफोटो पोरट्रेट कैमरा दिया जा सकता है। इसके अलावा इसे 120Hz कर्व्ड स्क्रीन के साथ पेश किया जा सकता है। वहीं Oppo Reno10 Pro Plus 5G को 64 मेगापिक्सल टेलीफोटो पोरट्रेट कैमरा के साथ पेश किया जा सकता है। इसके अलावा, इसमें 50 मेगापिक्सल का सोनी फ्लैगशिप IMX890 प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। इसके बाद तीसरे फोन Oppo Reno10 Pro 5G की बात करें तो इसमें फोटोग्राफी के लिए यूजर्स को 32 मेगापिक्सल का सोनी फ्लैगशिप IMX709 पोरट्रेट कैमरा के साथ लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा इस फोन में यूजर्स को 50 मेगापिक्सल का सोनी फ्लैगशिप IMX890 प्राइमरी कैमरा मिल सकता है।

Oppo Reno 10 सीरीज की संभावित प्राइज

Oppo Reno 10 5G सीरीज को लेकर टिपस्टर अभिषेक यादव ने एक ट्वीट कर इसकी कीमतो का खुलासा किया है। टिपस्टर के अनुसार Oppo Reno 10 की भारत में शुरुआती कीमत लगभग 30 हजार रुपये तय की जा सकती है। वहीं Oppo Reno10 Pro को 40,000 रुपये की कीमत के साथ लाया जा सकता है। इसके अलावा Oppo Reno10 Pro Plus को 50,000 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
oppo Reno 10 5G series is going to be launched in India on 10th July next month. Under which the company can launch Oppo Reno 10 5G, Reno 10 Pro and Reno 10 Pro Plus.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X