Oppo reno 10 से लेकर Nothing phone 2 तक इस हफ्ते धांसू फोन्स को होगी एंट्री, देखें लिस्ट
स्मार्टफोन लवर्स के लिए जुलाई का दूसरा हफ्ता खास होने वाला है। कई नामचीन कंपनियां अपने-अपने स्मार्टफोन को इस हफ्ते लॉन्च करने जा रही हैं। जिसमें नथिंग, ओप्पो और इनफिनिक्स जैसे ब्रांड शामिल हैं। अगर आप भी नया स्मार्टफोन लेने का प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए ये समय सही साबित हो सकता है। तो आइए आपको अगले हफ्ते दस्तक दे रहे इन फोन्स की कीमत से लेकर इसके स्पेक्स के बारे में बताते हैं।
Oppo Reno 10 सीरीज
Oppo Reno 10 सीरीज को कंपनी 10 जुलाई को भारत में लॉन्च करने जा रही है। जिसके तहत Oppo Reno 10, Oppo Reno 10 pro और Oppo Reno 10 Pro Plus को एक साथ पेश किया जाएगा। कंपनी ने अपने इस अपकमिंग फोन के कुछ स्पेसिफिकेशन का खुलासा पहले ही कर दिया है। जिसके अनुसार, Reno 10 Pro Plus को 64 MP टेलीफोटो पोरट्रेट कैमरे के साथ लाया जाएगा। इसके अलावा फोन में 50 मेगापिक्सल सोनी फ्लैगशिप IMX890 प्राइमरी कैमरा दिया जा जा सकता है। इस सीरीज की कीमत की बात करें तो वैनिला वेरियंट को भारत में 30 हजार रुपये और प्रो वेरियंट को 40 हजार रुपये की शुरुआती कीमत के साथ लाया जा सकता है।

Nothing Phone 2
इसके बाद अब बात करेंगे Nothing Phone 2 की जिसका फैन्स को बेसब्री से इंतजार है। कंपनी ने अपने इस हैंडसेट को भारत में लॉन्च करने की तैयारियां पूरी कर ली है। जिसे 11 जुलाई को भारती. मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। इस अपकमिंग फोन को Nothing Phone 1 के सक्सेसर के तौर पर पेश किया जाएगा। हालांकि कंपनी ने फोन इसके लॉन्च से पहले ही इसके खास स्पेसिफिकेशन की जानकारी साझा कर दी है। जिसके अनुसार यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 प्लस जेन 1 चिपसेट से लैस है। इस फोन को 6.7 इंच का एमोलेड डिस्प्ले के साथ लाया जा रहा है, जो 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। फोटोग्राफी के लिए इसमें Sony IMX890 लेंस वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर मिल सकता है। इसके अलावा Nothing Phone 2 को पावर देने के लिए इसमें कंपनी 4700mAh बैटरी दे सकती है। यह हैंडसेट एंड्रॉयड 13 से लैस होगा।

Infinix Hot 30 5G
Infinix भी भारत में अपने नए हैंडसेट Infinix Hot 30 5G को लॉन्च करने को तैयार है। यह फोन 14 जुलाई को भारतीय मार्केट में दस्तक देने जा रहा है। जिसके पंच होल डिजाइन के साथ 580 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिल सकती है। वहीं फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। वहीं फोन की बैटरी बैकअप की बात करें तो इसमें 6,000mAh बैटरी दी जा सकती है।


Click it and Unblock the Notifications








