OPPO के इस प्रीमियम फोन पर भारी छूट, अब तक के सबसे कम कीमत में लाए घर, जानें ऑफर्स डिटेल
OPPO Reno 10 Pro 5G Price Cut in India: अगर आप भी गुड लुकिंग वाला नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए ये समय सही साबित हो सकता है।
दरअसल चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी OPPO ने अपने Reno 10 Pro की कीमतों में भारी कटौती की हैं। जिसे ग्राहक ई-कॉमर्स शॉपिंग साइट Amazon से खरीद सकते हैं।

इस फोन पर कस्टमर्स को कई तरह के आकर्षक ऑफर्स और डिस्काउंट का लाभ दिया जा रहा है। जिसके बाद इसे कीमत से कम दाम में आप अपने घर ला सकते हैं। तो आइए, आपको इस पर मिलने वाले ऑफर्स के बारे में डिटेल्स बताते हैं।
OPPO Reno 10 Pro 5G ऑफर: ओप्पो के इस फोन पर ऑफर की बाक करें तो इसके 256GB स्टोरेज वेरिएंट को 44,999 रुपए कीमत के साथ लिस्ट किया गया है। हालांकि, ग्राहक इसे 27% की छूट के साथ महज 32,990 रुपए में खरीद सकते हैं।

इसके अलावा आपको इस फोन पर बैंक ऑफर का भी लाभ दिया जा रहा है। जिसके बाद इस फोन की कीमत और कम हो जाती है। हालांकि, ये कंपनी की ऑफिशियल साइट पर आउट ऑफ स्टॉक हो गया है। लेकिन आप इसे अमेजन की सेल में भी खरीद सकेंगे।
OPPO Reno 10 Pro 5G स्पेक्स: ओप्पो के इस डिवाइस में ग्राहकों को 6.7 इंच फुल एचडी+ OLED का 3D कर्व्ड डिस्प्ले मिलेगा। जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz और पीक ब्राइटनेस 950 निट्स तक है।

प्रोसेसर की बात करें तो इसमें ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन का 778G 5G का प्रोसेसर दिया गया है। जिसके साथ आपको 12 जीबी की रैम और 256 जीबी का स्टोरेज भी मिल रहा है।
फोटोग्राफी के लिए इसमें ट्रिपल रियर कैमरा का सेटअप दिया गया हैं, जो 50 मेगापिक्सल का सोनी IMX890 सेंसर प्राइमरी कैमरा के साथ आ रहा है। इसके साथ ही इसमें 32 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का कैमरा तीसरा कैमरा शामिल है।
इसके साथ ही सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसके फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए इसमें 4,600mAh की बैटरी के साथ 80W का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल रहा है।


Click it and Unblock the Notifications








