Home
Mobile

भारत में सस्ता हुआ Oppo Reno 10 Pro 5G, इतने कम दाम में खरीदें फोन, जानें नई कीमत

Oppo Reno 10 Pro 5G Price Cut: अगर आप भी कम कीमत में धांसू फीचर्स वाला नया स्मार्टफोन लेने का सोच रहे हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। दरअसल चीनी स्मार्टफोन मेकर कंपनी ओप्पो ने भारत में अपने प्रीमियम हैंडसेट Oppo Reno 10 Pro 5G की कीमत में भारी कटौती की है। जिसके बाद आप इस फोन को कीमत से काफी कम दाम में खरीदा जा सकता है। आपको बता दें, ब्रांड बहुत जल्द अपने भारतीय यूजर्स के लिए Oppo Reno 11 सीरीज को लॉन्च करने जा रही है। इससे पहले ही अपने पुराने मॉडल की कीमत को कम कर दिया है। देश में लॉन्च से पहले कंपनी ने Oppo Reno 11 और Oppo Reno 11 Pro को चीन में लॉन्च कर दिया है। तो आइए आपको आगे Reno 10 Pro 5G की नई कीमत , ऑफर और फीचर्स के बारे में डिटेल्स बताते हैं।

भारत में सस्ता हुआ Oppo Reno 10 Pro 5G, इतने कम दाम में खरीदें फोन, जा

Reno 10 Pro 5G की नई कीमत

सबसे पहले आपको बता दें, कंपनी ने इसी साल जुलाई में Reno 10 सीरीज को लॉन्च किया है। जिसके तहत कंपनी ने Oppo Reno 10 5G, Reno 10 Pro 5G और Reno 10 Pro+ 5G स्‍मार्टफोन्‍स को पेश किया था। इस सीरीज में शामिल Reno 10 Pro के 12 GB रैम + 256 GB स्टोरेज वाले सिंगल वेरिएंट की कीमत 39,999 रुपये है। जिसे ऑफर्स के साथ ग्राहक मात्र 37,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इस फोन को ओप्पो के ऑनलाइन स्टोर और ई-कॉमर्स साइट्स पर ऑफर के साथ उपलब्ध कराया गया है। जिसे ग्लॉसी पर्पल और सिल्वरी ग्रे कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।

Reno 10 Pro 5G के स्पेसिफिकेशंस

रेनो 10 प्रो 5जी में 6.7 इंच का फुल-एचडी+ (1,080X 2,412 पिक्सल) OLED 3D कर्व्ड डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ HDR10+ सपोर्ट भी मिल रहा है। इस फोन का रिफ्रेश रेट 120 Hz और टच सैंपलिंग रेट 240 Hz है। प्रोसेसर की बात की जाए तो इसमें ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 778G 5G SoC चिपसेट शामिल किया गया है। यह फोन डुअल सिम सपोर्ट के साथ आ रहा है। जो एंड्रॉयड 13 पर बेस्‍ड ColorOS 13.1 पर रन करेगा।

फोटोग्राफी के लिए इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। जो OIS और f/1.8 लेंस के साथ 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी Sony IMX890 सेंसर से लैस है। इसके साथ ही इसमें 32 मेगापिक्सल का टेलीफोटो सेंसर और 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा दिया गया है। सेल्‍फी के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल रहा है। अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 80W SuperVOOC फ्लैश चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,600 mAh की बैटरी दी है। अपने इस हैंडसेट को लेकर कंपनी का दावा है कि , इसे केवल 28 मिनट में फुल चार्ज किया जा सकता है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
The price of 12 GB RAM + 256 GB storage variant of Oppo Reno 10 Pro is Rs 39,999. It can be purchased for just Rs 37,999 with offers on the company's online store as well as some e-commerce sites.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X