Oppo Reno 10 Pro , Reno 10 Pro Plus 5G की पहली सेल आज से शुरू, मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर डिटेल
हाल ही में देश में लॉन्च हुए OPPO Reno10 Pro 5G और OPPO Reno10 Pro Plus 5G की पहली सेल आज से शुरू हो गई है। इस फोन में फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा के साथ कई दमदार फीचर्स भी मिल रहे हैं। आपको बता दें, कंपनी ने भारत में OPPO Reno10 5G Series को लॉन्च किया था। आपको बता दें, इस फोन पर कंपनी यूजर्स को कई ऑफर्स का लाभ दे रही है। तो आइए आपको इस फोन्स पर मिल रहे ऑफर और इसके खासियत के बारे में बताते हैं।
अगर OPPO Reno10 Pro 5G की कीमत की बात करें तो यह फोन 12 GB रैम और 256 GB स्टोरेज के साथ 45,000 रुपये कीमत तय किया गया है। जिसे आप सेल के तहत 11% डिस्काउंट के साथ महज 39,999 रुपये में खरीद सकते हैं। वहीं कुछ चुनिंदा बैंक कार्ड से ट्रांजेक्शन करने पर 10 प्रतिशत अन्य डिस्काउंट का भी लाभ ले सकते हैं।
Oppo Reno 10 Pro के स्पेसिफिकेशन
Oppo Reno 10 Pro सीरीज के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Oppo Reno 10 Pro में आपको ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल रहा है। जिसमें OIS सपोर्ट के साथ 50MP का Sony IMX890 सेंसर दिया गया है। इसके अलावा, 32MP का टेलीफोटो सेंसर और 8MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर दिया गया है। यह हैंडसेट Snapdragon 778G 5G प्रोसेसर से लैस है। इसके साथ ही इसमें पावर देने के लिए 4600mAh की बैटरी दिया गया है।

Oppo Reno Pro Plus के स्पेसिफिकेशन
Oppo Reno Pro Plus को Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर के साथ लाया गया है। जिसे पावर देने के लिए इसमें 4700mAh की बैटरी दी गई है। फोटोग्राफी के लिए इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल रहा है, जिसमें OIS सपोर्ट के साथ 50MP का Sony IMX890 प्राइमरी कैमरा और OIS सपोर्ट के साथ 64MP टेलीफोटो पोट्रेट कैमरा दिया गया है। साथ ही, 8MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर मिलता है। इसके अलावा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
आपको बता दें, यह दोनों हैंडसेट 6.74 इंच Full HD+ डिस्प्ले के साथ आ रहा है। जिसमें 12GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज दिया गया है। इस फोन में आपको Glossy Purple और Silver Grey दो कलर ऑप्शन मिल रहा है।


Click it and Unblock the Notifications








