Oppo Reno 10 Pro Plus की लॉन्चिंग से पहले ऑफिशियल इमेज आई सामने, यहां देखें

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Oppo अपना नया हैंडसेट Oppo Reno 10 Pro Plus को जल्द ही लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी Oppo Reno 10 सीरीज को 24 मई को चीन में लॉन्च कर रही है। जिसके तहत Oppo Reno 10, Oppo Reno 10 Pro और Oppo Reno 10 Pro Plus को एक साथ मार्केट में उतारा जा रहा है। हालांकि लॉन्चिंग से पहले ही Pro Plus वेरियंट की ऑफिशियल इमेज सामने आ चुकी है। जिसमें इस अपकमिंग हैंडसेट को ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ देखा जा सकता है। लीक में कंपनी के नए Oppo K सीरीज के Oppo K11x के भी लॉन्च किए जाने की जानकारी दी गई है। इस कथित फोन के डिजाइन रेंडर भी ऑनलाइन सामने आ चुके हैं। आइए आपको इस फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन के बारे में आगे बताते हैं।
Oppo Reno 10 Pro+ की लीक जानकारी
Oppo Reno 10 Pro+ के लॉन्चिंग से कुछ दिनों पहले ही कंपनी ने इसके डिजाइन और स्पेसिफिकेशन की जानकारी का खुलासा कर दिया है। इसी के तहत टिप्स्टर Evan Blass ने भी Oppo Reno 10 Pro+ की लीक तस्वीरों को अपने अकाउंट पर शेयर किए हैं। जिसमें Oppo Reno 10 Pro+ को गोल्ड, ब्लैक और पर्पल तीन कलर वेरिएंट के साथ देखा जा सकता है। लीक इमेज में इस हैंडसेट को एलईडी फ्लैश के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ दिखाया गया है। इसके साथ ही फोन के बैक पैनल पर ओप्पो की ब्रांडिंग को भी देखा जा सकता है। वहीं इस फोन में यूजर्स को 16 GB रैम और 512 GB तक इंटरनल स्टोरेज मिल सकता है। आपको बता दें ये हैंडसेट ColorOS 13.1 पर संचालित होगा जिसमें MariSilicon X NPU का सपोर्ट दिया गया है।

Oppo K11x स्मार्टफोन
इसी के तहत टिपस्टर ने Oppo K11x नाम के एक नए Oppo K सीरीज के हैंडसेट का डिजाइन शेयर किया है। कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो Oppo K11x स्मार्टफोन को ओप्पो K10x के अपग्रेड वर्जन के तौर पर लॉन्च किया जा सकता है। इस अपकमिंग हैंडसेट को ग्रीन और स्काई ब्लू दो कलर ऑप्शन के साथ पेश किया जा सकता है। इस फोन में यूजर्स को दायें किनारे पर एक पावर बटन मिल सकता है। आपको बता दें, फिलहाल कंपनी की ओर से इस हैंडसेट को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।


Click it and Unblock the Notifications








