Oppo Reno 10 सीरीज की भारत में लॉन्च कंफर्म, जानें स्पेसिफिकेशन और फीचर्स डिटेल्स
Oppo Reno 10 Series: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Oppo अपने नए हैंडसेट Oppo Reno 10 सीरीज के लॉन्च को कंफर्म कर दिया है। इसी के साथ कंपनी ने अपने इस अपकमिंग स्मार्टफोन के कुछ स्पेसिफिकेशन का भी खुलासा किया है। फ्लिपकार्ट ने इस अपकमिंग फोन ओप्पो रेनो 10 सीरीज के लॉन्च के लिए लिस्टिंग भी शेयर कर दी है। जिससे इस बात का खुलासा हो गया है कि, ओप्पो अपने इस प्रीमियम 5G फोन को भारत में फ्लिपकार्ट के जरिए बेचेगी। हालांकि अभी तक इसके ऑफिशियल लॉन्च की डेट सामने नहीं आई है। तो आइए आपको आगे की आर्टिकल में इस अपकमिंग प्रीमियम 5जी फोन के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स की डिटेल्स बताते हैं।
Oppo Reno 10 Pro सीरीज के फीचर्स
Oppo Reno 10 Pro Plus स्मार्टफोन को क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 8+ जेनरेशन 1 के साथ पेश किया जा सकता है। फ्लिपकार्ट पर जारी टीजर के अनुसार Oppo Reno 10 सीरीज को एक स्लिम प्रोफाइल और पंच-होल डिजाइन के साथ एक कर्व्ड डिस्प्ले से लैस किया जा सकता है। भारत में इसे दो अलग-अलग कलर ऑप्शन्स के साथ लाया जा सकता है। आपको बता दें, इस नए फोन की खासियत इसका टेलीफोटो रियर कैमरा है। कंपनी ने इस बात को कंफर्म कर दिया है कि, ओप्पो के लेटेस्ट Oppo Reno 10 Pro+ स्मार्टफोन 3x ऑप्टिकल जूम के सपोर्ट के साथ एक नए पेरिस्कोप लेंस से लैस होगा। इसके साथ ही ओप्पो ने यह भी दावा किया है कि, कंपनी की नई पेशकश soft bokeh बैकग्राउंड के साथ खूबसूरत पोर्ट्रेट ऑफर भी कर सकता है।

Oppo Reno 10 Pro सीरीज का कैमरा
Oppo Reno 10 Pro Plus को एक नए पेरिस्कोप डिजाइन के साथ लाया जा रहा है। इसके बैक पैनल पर एक मोटे कैमरा बंप से बचने के लिए इसे स्टैक्ड लेंस और सेंसर को साइड में टर्न किया गया है। कंपनी की मानें को इस डिवाइस में पेरिस्कोप मॉड्यूल है, जो दूसरे डिवाइस की तुलना में काफी स्लिम है। Reno 10 Pro और Pro Plus दोनों स्मार्टफोन के बैक रियर में एक जैसे कैमरे देखने को मिलेंगे। इसका रियर कैमरा 64 मेगापिक्सल का होगा। जो सबसे हाई मेगापिक्सेल टेलीफोटो पोर्ट्रेट कैमरा है, जो 1/2-इंच इमेज सेंसर से लैस है। इससे यूजर्स 3x ऑप्टिकल जूम के साथ पोर्ट्रेट क्लिक कर सकते हैं। इसके साथ इस फोन के सेंसर में OIS का सपोर्ट है, जिसमें 120x हाइब्रिड जूम भी मिलेगा।


Click it and Unblock the Notifications