OPPO Reno 10 Series की कीमत का खुलासा, फीचर्स भी हुए लीक, यहां जानें सभी डिटेल्स
OPPO Reno 10 Series: स्मार्टफोन ब्रांड OPPO अपना नया सीरीज OPPO Reno 10 को जल्द लॉन्च करने वाला है। जिसकी तैयारियां कंपनी ने पूरी कर ली है। हालांकि इस फोन के लॉन्च से पहले ही कंपनी ने इसके फीचर्स और स्पेक्स का खुलासा कर दिया है। ओप्पो रेनो 10 ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंशन 7050 SoC चिप के साथ दस्तक दे सकता है। वहीं रेनो 10 प्रो को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778G चिप के साथ लाया जा सकता है। इस सीरीज के लॉन्च होने में अब कुछ दिन ही बच गए हैं। ऐसे में अब इसके लॉन्चिंग से कुछ दिनों पहले ही फोन की कीमत को लीक कर दिया गया है। तो आइए आगे इस आर्टिकल में आपको इस सीरीज की खासियत से लेकर इसकी कीमत तक की जानकारी विस्तार में बताते हैं।
OPPO Reno 10 सीरीज की कीमत
सबसे पहले आपको बता दें, इस सीरीज के तहत कंपनी OPPO Reno 10 , Reno 10 Pro और Reno 10 Pro+ को एक साथ पेश करने वाली है। रिपोर्ट्स की मानें तो ओप्पो रेनो 10 को कंपनी 38,999 रुपये की कीमत के साथ ला सकती है। वहीं रेनो 10 प्रो को 44,999 रुपये और रेनो 10 प्रो प्लस को 59,999 रुपये की कीमत के साथ पेश किया जा सकता है।

इस सीरीज को लेकर लीक रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी अपने अपकमिंग सीरीज के तहत लॉन्च करने वाली ओप्पो रेनो 10 को ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंशन 7050 SoC चिप के साथ ला सकती है। वहीं रेनो 10 प्रो को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778G चिप के साथ पेश किया जाएगा। इस सीरीज के टॉप मॉडल प्रो+ को ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 चिपसेट से लैस किया जा सकता है। आपको बता दें, ओप्पो रेनो 10 प्रो+ में फोटोग्राफी के लिए 64 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है।
वहीं ओप्पो रेनो 10 प्रो के रियर में 50 मेगापिक्सल 1/1.56 इंच Sony IMX890 सेंसर और 8-मेगापिक्सल 1/4 इंच Sony IMX355 सेंसर अल्ट्रा-वाइड एंगल दिया जाएगा। इस सीरीज के प्रो और प्रो+ दोनों मॉडल में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यूजर्स को 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








