Oppo Reno 10 सीरीज 24 मई को चीन में होगी लॉन्च, भारत में जून में लॉन्च होने की उम्मीद

Oppo Reno 10 सीरीज के लॉन्च को लेकर अफवाहें पिछले कुछ समय से इंटरनेट पर चल रही हैं। इस सीरीज में OPPO Reno 10 , OPPO Reno 10 Pro , और OPPO Reno 10 Pro+ शामिल है। इसे 24 मई को चीन में लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च से पहले, ओप्पो रेनो 10 के लिए एक नया प्रचार पोस्टर चीनी माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट वीबो पर देखा गया है, जो लॉन्च डेट और ओप्पो रेनो 10 सीरीज की डिज़ाइन का खुलासा करता है। तो चलिए जानते हैं सभी डिटेल्स यहां।
ओप्पो रेनो 10 चीन में 24 मई को लॉन्च किया जा रहा है। हालाँकि, इस बात का अभी तक कोई उल्लेख नहीं किया गया है कि उस डेट पर कितने डिवाइस लॉन्च किए जाएंगे।
पोस्टर में इस सीरीज के डिजाइन को भी दिखाया गया है, और हम उम्मीद कर सकते हैं कि पोस्टर में दिखाया गया डिवाइस टॉप-टियर ओप्पो रेनो 10 प्रो+ होगा। डिवाइस में एक अंडाकार आकार का रियर कैमरा मॉड्यूल होगा जिसमें तीन कैमरे और अंदर एक एलईडी फ्लैश लाइट होगा। वहीं इस डिवाइस के कलर ऑप्शन की बात करें तो यह गोल्ड और पिंक कलर ऑप्शन में लॉन्च होगा।

Reno 10 Pro के स्पेसिफिकेशन
Reno 10 Pro में डाइमेंशन 8200 SoC की सुविधा होने की उम्मीद है। दोनों मॉडलों में टॉप पर पंच होल कटआउट के साथ 6.7 इंच घुमावदार AMOLED डिस्प्ले होने की संभावना है। इनमें OIS के साथ 50MP Sony IMX890 प्राइमरी कैमरा और 8MP Sony IMX355 अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी होने की संभावना है। जबकि रेनो 10 प्रो में अपने तीसरे कैमरे के रूप में 2x ऑप्टिकल जूम के समर्थन के साथ एक पोर्ट्रेट लेंस होगा, रेनो 10 प्रो + में 64MP पेरिस्कोप लेंस होने की बात कही गई है।
वैनिला मॉडल में स्नैपड्रैगन 778G SoC होने की संभावना है। इसे FCC वेबसाइट पर 5000mAh बैटरी और SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ देखा गया था। डिवाइस का माप 62.43 × 74.19 × 7.99 मिमी है और इसका वजन लगभग 185 ग्राम है। इसमें फुल एचडी+ रेजोल्यूशन के साथ 6.7 इंच का ओएलईडी डिस्प्ले होने की भी उम्मीद है।
इस डिवाइस पर किसी भी तरह के एंटीना लाइनिंग नहीं देखा गया है, जिसका मतलब यह हो सकता है कि ओप्पो रेनो 10 प्लास्टिक फ्रेम के साथ आ सकता है। सबसे पीछे, हम Marisilicon टेक्स्ट पर बेस्ड भी देख सकते हैं, जो आमतौर पर ओप्पो के फ्लैगशिप फाइंड एक्स सीरीज स्मार्टफोन के मामले में होता है ।
Oppo Reno 10 सीरीज इंडिया लॉन्च डेट
कहा जाता है कि ओप्पो रेनो 10 सीरीज जल्द ही भारत में भी लॉन्च किया जाएगा। हम जून 2023 के दौरान देश में उपकरणों के लॉन्च होने की उम्मीद कर सकते हैं। क्योंकि तीनों डिलाइस को भारतीय बीआईएस प्रमाणन प्राप्त हुआ है, इसलिए हम पूरी लाइनअप के देश में आने की उम्मीद कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








