Oppo Reno 11 5G सीरीज 32MP सेल्फी कैमरे के साथ भारत में लॉन्च , जानिए कीमत
Oppo Reno 11 5G Price in India: ओप्पो ने अपने भारतीय यूजर्स के इंतजार को खत्म करते हुए , आज यानि कि 12 जनवरी को Reno 11 5G सीरीज को लॉनच कर दिया है। इस बार कंपनी ने अपने इस सीरीज में दो मॉडल रेनो 11 और रेनो 11 प्रो को शामिल किया है। प्रो+ मॉडल को ओप्पो ने अभी लॉन्च नहीं किया है। सबसे खास बात यह है कि, इस नए ओप्पो 5G फोन 40 से भी कम कीमत में उपलब्ध कराया गया है। चलिए आगे आपको ओप्पो रेनो 11 सीरीज के फीचर्स और कीमत के बारे में डिटेल्स बताते हैं।

Oppo Reno 11 series कीमत
ओप्पो रेनो 11 सीरीज की कमत की बात करें तो इसके बेस मॉडल के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 29,999 रुपये और 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 31,999 रुपये तय किया गया है। कलर ऑप्शन की बात करें तो इसे रॉक ग्रे और वेव ग्रीन कलर में पेश किया गया है
वहीं OPPO Reno 11 प्रो की कीमत की बात की जाए तो भारत में इसके 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 39,999 रुपये है। इस हैंडसेट को पर्ल व्हाइट और रॉक ग्रे कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। फ्लिपकार्ट पर रेनो 11 सीरीज की प्री-बुकिंग शुरू कर दी गई है।
ओप्पो रेनो 11 सीरीज के इन फोन्स को ग्राहक फ्लिपकार्ट, ओप्पो इंडिया के ऑनलाइन स्टोर और ऑथराइज्ड रिटेल स्टोर्स से खरीद सकेंगे, जहां इसे उपलब्ध कराया जाएगा। ICICI बैंक, SBI बैंक, IDFC First बैंक, One Card और बैंक ऑफ बड़ौदा क्रेडिट कार्ड से इस फोन की खरीदारी करने पर इन फोन्स को 4000 रुपये की छूट के साथ भी लिया जा सकता है। इसके अलावा 2000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी इस पर ऑफर किया जा रहा है। वहीं कुछ चुनिंदा क्रेडिट कार्ड से इसे 9 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI पर भी खरीदा जा सकता है। बता दें, Reno 11 Pro 5G सीरीज खरीदने पर ग्राहकों को OPPO Enco Air 2 Pro को 2,999 रुपये में खरीद सकेंगे।
OPPO Reno 11 प्रो स्पेक्स
ओप्पो रेनो 11 प्रो में 6.7 इंच कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसकी स्क्रीन 120 हर्ट्ज़ डायनामिक रिफ्रेश रेट और 950 निट्स पीक HDR ब्राइटनेस ऑफर करेगी। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7050 चिपसेट दिया गया है और ग्राफिक्स के लिए Mali G68 MP4 GPU मिल रहा है। इसमें 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज ऑप्शन मिलेगा। यह फोन ऐंड्रॉयड 14 बेस्ड ColorOS 14 के साथ आ रहा है।
कैमरे की बात करें तो इसमें OIS के साथ 50 मेगापिक्सल सोनी IMX 890 सेंसर मिलेगा। इसके अलावा इसमें 2x ऑप्टिकल जूम के साथ 32 मेगापिक्सल Sony IMX 709 RGBW टेलिफोटो पोर्ट्रेट सेंसर और 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड-एंगल सेंसर दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा।
अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 4600mAh की बैटरी दी है, जो 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। फोन


Click it and Unblock the Notifications








