इंतजार खत्म: Oppo Reno 11, Reno 11 Pro 5G स्मार्टफोन 32MP सेल्फी कैमरा के साथ लॉन्च, जानिए कीमत
Oppo Reno 11, Reno 11 Pro 5G Price: ओप्पो ने आखिरकार सभी के इंतजार को खत्म करते हुए, अपनी रेनो 11 सीरीज को चीन में लॉन्च कर दिया। जिसके तहत कंपनी ने Oppo Reno 11 और Reno 11 Pro 5G को एक साथ पेश किया है। ओप्पो रेनो 11 और रेनो 11 प्रो 5जी स्मार्टफोन को दमदार कैमरा और तगड़े फीचर्स के साथ मार्केट में उतारा गया है। आपको बता दें, ये दोनों स्मार्टफोन ऐंड्रॉयड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आ रहे हैं। जिसमें यूजर्स को 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिल रहा है। तो चलिए आगे इन दोनों फोन्स की कीमत से लेकर फीचर्स तक के बारे में डिटेल्स जानते हैं।
Oppo Reno 11 सीरीज की कीमत
ओप्पो रेनो 11 5G के 8GB रैम + 256GBस्टोरेज वेरियंट को 2,499 युआन (तकरीबन 29,700 रुपये) में लॉन्च किया गया है। इसके 12 GB रैम + 256 GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 2,799 युआन (तकरीबन 32,900 रुपये) है। वहीं 12 GB रैम + 512 GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 2,999 युआन (तकरीबन 35,300 रुपये) तय हुआ है।
वहीं इसके प्रो मॉडल के 12GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 3,499 युआन (तकरीबन 41,100 रुपये) और 12GB रैम + 512GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत (तकरीबन 45,100 रुपये) है।

Oppo Reno 11 सीरीज के फीचर्स
ओप्पो रेनो 11 प्रो में यूजर को 6.74 इंच फुलएचडी+ डिस्प्ले मिलेगा। जिसके स्क्रीन का रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज़ और डिस्प्ले 240 हर्ट्ज़ टच सैंपलिंग रेट ऑफर करती है। प्रो मॉडल 1600 nits तक की पीक ब्राइटनेस ऑफर करती है। रेनो 11 प्रो में स्नैपड्रैगन 8+ Gen 1 प्रोसेसर और ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो GPU शामिल किया गया है। इसे 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज और 12 जीबी रैम के साथ 512 जीबी स्टोरेज वेरियंट में उपलब्ध कराया गया है। फोटोग्राफी के लिए ओप्पो रेनो 11 प्रो में अपर्चर एफ/1.8, सिक्स-एलिमेंट लेंस, OIS के साथ 50MP प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही इसमें 32MP पोर्ट्रेट और 8 मेगापिक्सल के दो सेंसर भी मिलेंगे। इस फोन का कैमरा 2x हाइब्रिड जूम और 20x डिजिटल जूम सपोर्ट के साथ आ रहा है। सेल्फी के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। प्रो वेरियंटमें 4700mAh की बैटरी दी गई है, जो 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।
वहीं रेनो 11 5जी में 6.7 इंच डिस्प्ले दिया गया है, जो (2,412 X 1,080 पिक्सल) रेजॉलूशन के साथ आ रहा है। इसके स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 800 nits और रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज है। कंपनी ने रेनो 11 5जी में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8200 प्रोसेसर दिया है। जो 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज, 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज और 12 जीबी रैम के साथ 512 जीबी स्टोरेज के साथ आ रहा है। कैमरे की बात करें तो इसमें 50 मेगापिक्सल प्राइमरी रियर कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही इसमें 32 मेगापिक्सल सेकंडरी और 8 मेगापिक्सल के दो और सेंसर शामिल हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल रहा है। ओप्पो ने अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए इसमें 4800mAh की बैटरी दी है, जो 67W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।


Click it and Unblock the Notifications







