Home
Mobile

Oppo Reno 11 का नया टीजर जारी, इस दिन होने जाने जा रही एंट्री, पहले ही जान लें सबकुछ

Oppo Reno 11 Series: स्मार्टफोन ब्रांड ओप्पो अपने Reno 10 सीरीज की सफलता के बाद अब ओप्पो रेनो 11 सीरीज को लॉन्च करने की तैयारियों में जुटा हुआ है। जिसे बहुत जल्द मार्केट में पेश किया जा सकता है। इसका खुलासा खुद कंपनी की तरफ से की गई है। इसके साथ ही इस अपकमिंग सीरीज का एक नया टीजर भी जारी किया गया है। जिससे इसके डिजाइन पर से भी पर्दा उठ गया है। आपको बता दें, Oppo Reno 11 Series को लेकर अब तक कई लीक्स सामने आ चुके हैं। तो चलिए आपको इस सीरीज के लॉन्चिंग डेट से लेकर इसमें मिलने वाले खासियतों तक के बारे में डिटेल्स बताते हैं।

Oppo Reno 11 Series लॉन्च डेट

Gizmochina की एक रिपोर्ट में कुछ टिप्सटर्स का हवाला देते हुए, दावा किया गया है कि , ओप्पो रेनो 11 सीरीज की एंट्री दिसंबर में होने जा रही है। वहीं इससे पहले एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि, 23 नवंबर को Honor 100 सीरीज के साथ ही Reno11 सीरीज को लॉन्च किया जाएगा।

Oppo Reno 11 Series स्पेक्स

Oppo Reno 11 सीरीज के तहत कंपनी अपने दो नए हैंडसेट पेश करेगी। जिसमें Oppo Reno 11 और Oppo Reno 11 Pro शामिल होंगे। कंपनी अपने प्रो मॉडल को एडवांस फीचर्स के साथ ला सकती है। रेनो 11 प्रो में 1.5K रिजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 2160Hz PWM के साथ होल पंच स्टाइल डिस्प्ले दिए जाने की उम्मीद है। इसके साथ ही रेनो 11 प्रो को स्नैपड्रैगन 8 प्लस जेन 1 चिप से लैस किया जा सकता है। वहीं वनीला मॉडल को मीडिया टेक डायमेनसीटी 8200 के साथ पेश किए जाने की उम्मीद है। कंपनी अपने स्टैन्डर्ड मॉडल को 67W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट और Pro मॉडल को 80W फास्ट चार्जिंग के साथ लॉन्च कर सकती है।

Oppo Reno 11 का नया टीजर जारी, इस दिन होने जाने जा रही एंट्री, जानें

डिजिटल चैट स्टेशन के अनुसार रेनो 11 में LYT600 मेन कैमरा, IMX355 अल्ट्रावाइड सेंसर शामिल किया जा सकता है। वहीं प्रो मॉडल में IMX890 प्राइमेरी कैमरा, IMX355 अल्ट्रावाइड स्नैपर और IMX709 2X टेलीफोटो जूम कैमरा दिए जाने की उम्मीद है। इसके साथ ही सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल सकता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
The company may launch Oppo Reno 11 series soon. Two new smartphones will be introduced in this lineup. Which includes Reno 11 and Reno 11 Pro. Reno 11 Pro will be equipped with Snapdragon 8 Plus Gen 1 chip.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X