Home
Mobile

Oppo Reno 11, Reno 11 Pro की कीमत लॉन्च से ठीक पहले लीक, यहां जानें सबकुछ

Oppo Reno 11 series : स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ओप्पो जल्द ही अपने अपकमिंग सीरीज Oppo Reno 11 को लॉन्च करने जा रही है। जिसे रेनो 10 के सक्सेसर के तौर पर लाया जाएगा। आपको बता दें, Oppo Reno 10 सीरीज को लोगों ने काफी पसंद किया है। जिसके कारण ओप्पो फैंस को Reno 11 series का बेसब्री से इंतजार है। हालांकि, इसके लॉन्च से पहले ही Reno 11 और Reno 11 Pro को अब तक कई फीचर्स लीक हो चुके हैं। जिससे इसकी बैटरी सहित डिजाइन से भी पर्दा उठ चुका है। तो आईए आपको इस आगामी सीरीज की कीमत से लेकर इनमें शामिल फीचर्स तक के बारे में डिटेल्स बताते हैं।

Oppo Reno 11 सीरीज लॉन्च डेट

चीन में ओप्पो के इस नए सीरीज Reno 11 को 23 नवंबर को लॉन्च किया जा रहा है। जिसके तहत कंपनी अपने दो नए हैंडसेट ओप्पो रेनो 11 और ओप्पो रेनो 11 प्रो को एक साथ पेश करेगी। आपको बता दें, ओप्पो का यह नया सीरीज सबसे पहले चीनी मार्केट में दस्तक दे रहा है। इसके बाद इस सीरीज को ग्लोबल बाजार और भारतीय बाजार में लॉन्च किया जा सकता है।

Oppo Reno 11, Reno 11 Pro की कीमत लॉन्च से ठीक पहले लीक, यहां जानें

Oppo Reno 11 सीरीज कीमत

ओप्पो रेनो 11 के 8GB रैम + 256GB स्टोरेज की कीमत 2,799 युआन , 12GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 2,999 युआन और 12GB रैम + 512GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 3,199 युआन होगा। वहीं रेनो 11 प्रो के 12GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 3,999 युआन , 12GB + 512 GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 4,199 युआन तय किया जा सकता है।

Oppo Reno 11 सीरीज के फीचर्स

कंपनी अपने प्रो मॉडल को एडवांस फीचर्स के साथ ला सकती है। रेनो 11 प्रो में यूजर्स को स्नैपड्रैगन 8 प्लस जेन 1 चिपसेट और वनीला मॉडल को मीडिया टेक डायमेनसीटी 8200 मिलेगा। इसके साथ ही ओप्पो की अपकमिंग सीरीज को 48 महीने की बैटरी रिप्लेसमेंट फैसलिटी के साथ लाया जाएगा। इस आगामी सीरीज के फोन्स को अल्ट्रा-टिकाऊ बैटरी के साथ लॉन्च किए जाने की उम्मीद है, जो एक एक्स्ट्रीम टेम्प्रेचर पर भी चार्जिंग को सपोर्ट करने में सक्षम होंगे।

आपको बता दें, कंपनी ने लॉन्च से पहले ही यह कंफर्म कर दिया है कि, इस अपकमिंग फोन को 80W चार्जिंग फीचर के साथ लाया जाएगा। जिसे लेकर कंपनी का दावा है कि, यूजर Reno 11 series के स्मार्टफोन्स को -20 डिग्री सेल्सियस टेम्प्रेचर में भी चार्ज कर सकेंगे।

 
Best Mobiles in India

English summary
Oppo Reno 11 and Reno 11 Pro smartphones will be launched in China on November 23. But before the launch, the prices and specifications of these smartphones of Oppo Reno 11 Series have been leaked.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X