Oppo Reno 11, Reno 11 Pro की कीमत और स्पेसिफिकेशंस का खुलासा, इन दिन भारत में होगा लॉन्च
Oppo Reno 11 Series Price: स्मार्टफोन ब्रांड Oppo जल्द ही भारतीय बाजार में रेनो सीरीज 11 को लॉन्च करने जा रहा है। जिसके तहत कंपनी Oppo Reno 11 और Reno 11 Pro को एक साथ पेश करेगी। ओप्पो के रेनो 11 सीरीज का लैंडिंग पेज भी Flipkart पर बन तक तैयार हो चुका है। हालांकि भारत में लॉन्च से पहले ही नवंबर 2023 में इस सीरीज की एंट्री चीनी मार्केट में हो चुकी है। अब यह देश में दस्तक देने जा रहा है। लेकिन इसके लॉन्च से पहले ही भारत में इसकी कीमत व स्पेसिफिकेशन की जानकारी ऑनलाइन लीक हो गई है। तो आईए आपको आगे इसकी सभी डिटेल्स बताते हैं।

कीमत और लॉन्च डेट
Oppo Reno 11 सीरीज को भारत में 12 जनवरी को लॉन्च किया जा रहा है। इसका खुलासा कंपनी ने ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए किया है। इसी बीच फेमस टिपस्टर अभिषेक यादव ने अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर इस स्मार्टफोन की कीमत और स्पेसिफिकेशंस की जानकारी शेयर की है। टिपस्टर की मानें तो भारत में Reno 11 Pro की कीमत तकरीबन 35,000 रुपये तय की जा सकती है, जिसका मुकाबला मार्केट में पहले मौजूद Samsung Galaxy A54 और Vivo V29 से होगा। वहीं कंपनी Oppo Reno 11 को 28,000 रुपये कीमत के साथ पेश कर सकती है, जो Vivo V29e और Samsung Galaxy A34 को टक्कर देगा।
Oppo Reno 11 सीरीज स्पेसिफिकेशन
लीक के अनुसार Reno 11 के भारतीय वर्जन को MediaTek Dimensity 7050 SoC के साथ लाया जा सकता है। वहीं Reno 11 Pro में MediaTek Dimensity 8200 SoC शामिल होगा। बता दें, चीन में पेश किए सीरीज के दोनों मॉडल में अलग-अलग चिपसेट दिया गया हैं। टिपस्टर के अनुसार, Oppo Reno 11 सीरीज के भारतीय वेरिएंट में चीनी वेरिएंट वाला प्रोसेसर नहीं दिया जाएगा। Reno 11 का चीनी वेरिएंट MediaTek Dimensity 8200 चिपसेट और Reno 11 Pro का चीनी वेरिएंट Snapdragon 8+ Gen 1 SoC से लैस किया गया है।
Oppo Reno 11 सीरीज के स्मार्टफोन को 6.70 इंच की फुल-एचडी+ OLED कर्व्ड डिस्प्ले के साथ लाया गया है, जो 1080x2412 पिक्सल रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आ रहे हैं। कैमरा सेटअप की बात करें तो Reno 11 Pro में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सोनी IMX890 कैमरा, 32 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया मिल रहा है। वहीं Reno 11 को OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का सोनी LYT600 कैमरा, 32 मेगापिक्सल का टेलीफोटो सेकेंडरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए इस सीरीज में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल रहा है।
बैटरी बैकअप की बात करें तो Oppo Reno 11 के भारतीय वेरिएंट में 5,000mAh की बैटरी दी जा सकती है, वहीं Reno 11 Pro को 4,600mAh की बैटरी से पैक किया जाएगा। चीनी वेरिएंट की बात करें तो Oppo Reno 11 को 67W फास्ट चार्जिंग के साथ 4,800mAh की बैटरी और Reno 11 Pro में 80W फास्ट चार्जिंग के साथ 4,700mAh की बैटरी दी गई है। इसके अलावा सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिए गए हैं।


Click it and Unblock the Notifications








