भारत में Oppo Reno 11 सीरीज की लॉन्च डेट कंफर्म, इन खास फीचर्स से होगा लैस, यहां जानें
Oppo Reno 11 Series: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ओप्पो ने हाल ही में Oppo Reno 11 Series को चीनी बाजार में लॉन्च किया था। जिसे अब अन्य बाजारों में लॉन्च किया जा रहा है। फिलहाल कंपनी ने खुलासा करते हुए बताया है कि, अगले महीने 11 जनवरी 2024 को यह फोन मलेशिया में पेश किया जाएगा। इसी के साथ भारत में भी इसकी एंट्री होने की उम्मीद है। चलिए आपको आगे इसके बारे में डिटेल्स बताते हैं।

Oppo Reno 11 सीरीज की लॉन्चिंग
ओप्पो अपने इस लेटेस्ट सीरीज को मलेशिया में लॉन्च करने जा रहा है। जिसे लेकर X पूर्व में ट्विटर पर जानकारी शेयर की गई है, जिसके अनुसार 11 जनवरी को एक इवेंट आयोजित किया जा रहा है। इसमें कंपनी ओप्पो रेनो 11 सीरीज के साथ ग्लोबल मार्केट के लिए ColorOS 14 को भी पेश करेगी। लॉन्चिंग डेट कंफर्म होने के साथ ही ओप्पो मलेशिया की साइट पर इस सीरीज के कुछ स्पेसिफिकेशन्स की डिटेल की भी जानकारी सामने आई है। एक रिपोर्ट की मानें तो इस सीरीज को ब्रांड ग्लोबल बाजार में अलग-अलग स्पेक्स के साथ लाएगी।
ओप्पो मलेशिया वेबसाइट पर शेयर की गई डिटेल
ओप्पो मलेशिया वेबसाइट पर शेयर की गई इमेज के अनुसार, वेनिला रेनो 11 में चीन में पेश किए गए हैंडसेट से थोड़ा अलग डिजाइन हो सकता है। वहीं 11 प्रो मॉडल को वैसे ही लाया जा सकता है। वेबसाइट के अनुसार इन दोनों स्मार्टफोन्स को 32-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा। जो ColorOS 14 पर रन करेंगे। ओप्पो रेनो 11 स्मार्टफोन 67W फास्ट चार्जिंग सोपर्ट और रेनो 11 प्रो मॉडल 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ लाया जाएगा।
चीन में लॉन्च हुए ओप्पो रेनो 11 सीरीज के स्पेसिफिकेशन
ओप्पो रेनो 11 को 6.7-इंच OLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया है। जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आ रहा है। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें मीडियाटेक डाइमेंशन 8200 SoC चिप दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए Sony LYT600 सेंसर के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप इसमें दिया गया है, जो 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा से लैस है। वहीं इसे पावर देने के लिए इसमें 4,800mAh की बैटरी दी गई है।
ओप्पो रेनो 11 प्रो मॉडल में आपको 6.74-इंच का डिस्प्ले मिल रहा है। जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 SoC चिप शामिल है। फोटोग्राफी के लिए Sony IMX890 50-मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसके अलावा इसमें 4,700mAh की बैटरी दी गई है।


Click it and Unblock the Notifications








