Home
Mobile

Oppo Reno 11 जल्द देगा दस्तक, लॉन्च से पहले फीचर्स लीक, यहां जानें सबकुछ

Oppo Reno 11 Specification : ओप्पो अपने नए सीरीज Oppo Reno 11 को लॉन्च करने की तैयारियों में जुटा है। जो जल्द ही दस्तक दे सकता है। इस सीरीज के लॉन्च से पहले ही इसके स्पेक्स लीक हो चुके है। जिसमें दावा किया गया है कि, पिछले मॉडल्स की तरह रेनो 11 सीरीज में भी Oppo Reno 11, Reno 11 Pro और Reno 11 Pro Plus तीन मॉडल शामिल होंगे। तो आइए आपको इस अपकमिंग सीरीज के सभी लीक डिटेल्स बताते हैं।

ओप्पो रेनो 11 सीरीज लॉन्च डेट

रिपोर्ट्स के अनुसार Oppo Reno 11 सीरीज की अक्टूबर या नवंबर तक चीनी मार्केट में एंट्री हो सकती है। जिसके तहत कंपनी अपने तीन मॉडल Oppo Reno 11 5G, Reno 11 Pro 5G और Reno 11 Pro+ 5G प्लस शामिल हो सकते हैं। 11 नवंबर को चीन में आयोजित होने वाले सिंगल डे (डबल 11) एनुअल शॉपिंग फेस्टिवल के दौरान कंपनी अपने इन डिवाइसेस से पर्दा हटा सकती है। आपको बता दें, ओप्पो ने इस साल की शुरूआत मई में ही Reno 10 सीरीज को लॉन्च किया है। जिसके तहत कंपनी ने Oppo Reno 10 5G, Reno 10 Pro 5G और Reno 10 Pro+ 5G तीन मॉडल को पेश किया था।

Oppo Reno 11 फीचर्स

Oppo Reno 11 सीरीज के फीचर्स की बात करें तो इसे 6.78 इंच AMOLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी इसमें Reno 10 के जैसे ही पेरीस्कोप टेलीफोटो मैक्रो कैमरा शामिल कर सकती है। इसके अलावा कंपनी इसके डिजाइन में भी बदलाव कर सकती है। अन्य रिपोर्ट्स की मानें तो डिवाइस एंड्रॉयड v14 पर आधारित होगा। इसके अलावा इस अपकमिंग फोन को 150W फास्ट चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग के साथ लाए जाने की उम्मीद है।

Oppo Reno 11 जल्द देगा दस्तक, लॉन्च से पहले फीचर्स लीक, यहां जानें

Oppo Reno 11 कीमत

आपको बता दें, Oppo Reno 10 को कंपनी ने 35,000 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च किया है। जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि, रेनो 11 को 40 , 000 की कीमत के साथ पेश किया जा सकता है। हालांकि कंपनी ने अभी तक अपने इस सीरीज को लेकर कोई ऑधिकारिक जानकारी शेयर नही की है।

Oppo Reno 10 के स्पेसिफिकेशंस

Oppo Reno 10 में 6.7 इंच का फुल-HD+ (1,080X 2,412 पिक्सल) OLED 3D कर्व्ड डिस्प्ले दिया गया है। जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट ऑफर करता है। कंपनी अपने इस डिवाइस को मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 7050 प्रोसेसर से लैस किया है, जिसमें 8GB रैम मिल रहा है। यह फोन एंड्रॉयड 13 पर बेस्‍ड ColorOS 13.1 पर काम करता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जो OIS को सपोर्ट करता है। इसके साथ ही 32 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 8 मेगापिक्सल का एक अन्य कैमरा मिल रहा है। सेल्फी के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
company can launch Oppo Reno 11 series in the Chinese market by October or November. Under which the company can present its three models Oppo Reno 11 5G, Reno 11 Pro 5G and Reno 11 Pro+ 5G Plus.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X