Home
Mobile

64MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ Oppo Reno 11A लॉन्‍च, जानिए कीमत व स्पेक्स

Oppo Reno 11A : स्मार्टफोन ब्रांड Oppo ने रेनो 11 सीरीज के तहत नया फोन Oppo Reno 11A को लॉन्च किया है। जिसे मिडरेंज सेंगमेंट में लाया गया है। इस फोन में ग्राहकों को 64MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ इसमें 120hz तक का रिफ्रेश रेट वाला एमोलेड डिस्‍प्‍ले मिलता है।

इसके अलावा इसमें 8GB रैम के साथ मीडियाटेक का डाइमेंसिटी प्रोसेसर मिल रहा है। फिलहाल इस फोन को जापान में उपलब्ध कराया गया है। तो आइए आपको आगे इसकी कीमत व स्पेक्स का बारे में डिटेल्स बताते हैं।

64MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ Oppo Reno 11A लॉन्‍च, जानिए कीमत

Oppo Reno 11A स्पेक्स- ओप्पो रेनो 11ए में आपको FHD+ रेजॉलूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.7 इंच का एमोलेड डिस्‍प्‍ले दिया गया है। वहीं परफॉर्मेंस के लिए Reno 11A में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 7050 चिपसेट दिया गया है। इसके साथ ही इसमें 8GB रैम और 128GB तक स्टोरेज दी गई है।

इसके अलावा इसमें 67W की फास्‍ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh तक की बैटरी दी गई है। यह फोन लेटेस्‍ट एंड्रॉयड 14 पर काम करता है, जिस पर ColorOS 14 की लेयर है। इसके साथ ही इसमें इन-स्‍क्रीन फ‍िंगरप्रिंट फैसलिटी मिलती है।

64MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ Oppo Reno 11A लॉन्‍च, जानिए कीमत

कैमरा सेटअप की बात करें तो Oppo Reno 11A में 64 मेगापिक्‍सल का मेन रियर कैमरा दिया गया है, जो 8 मेगापिक्‍सल के अल्‍ट्रा वाइड लेंस और 2 मेगापिक्‍सल का मैक्रो कैमरा के साथ आता है। इसके अलावा इसमें 32 मेगापिक्सल का सेल्‍फी कैमरा दिया गया है।

रेनो 11A में USB-C पोर्ट, Wi-Fi 802.11ax, ब्लूटूथ 5.2, GPS, और NFC IP65-रेटेड चेसिस जैसी अन्य सुविधाएं भी हैं। डाइमेशन की बात करें तो इसका माप 162 x 75 x 7.6 मिमी और वजन 177 ग्राम है।

Oppo Reno 11A कीमत- ओप्पो रेनो 11ए को 48800 जापानी येन (करीब 25,670 रुपये) है। जिसकी सेल 27 जून से शुरू होगी। कलर ऑप्शन की बात करें तो इसे कोरल पर्पल और डार्क ग्रीन दो रंगों में लाया जाएगा।

वहीं रिपोर्ट्स की मानें तो अन्य मार्केट्स में यह फोन Oppo Reno 11F मॉनिकर के नाम से उपलब्‍ध है। जबकि, भारत में इसे Oppo F25 Pro के रूप में बेचा जा रहा है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Oppo Reno 11A launched with 64mp camera And 5000mah battery know price
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X