Oppo Reno 11F 5G मीडियाटेक डाइमेंशन 7050 SoC के साथ लॉन्च, जाने कीमत
बता दें कि Oppo Reno 11F 5G को थाईलैंड में लॉन्च कर दिया गया है। यह मॉडल Oppo Reno 11 5G और ओप्पो रेनो 11 प्रो 5G का वर्जन है जिनको जनवरी में भारत में लॉन्च किया गया था।
इस सीरीज के सभी हैंडसेट एंड्रॉइड 14-बेस्ड ColorOS 14 और ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम के साथ आते हैं। नया लॉन्च किया गया Oppo Reno 11F 5G मीडियाटेक डाइमेंशन 7050 चिपसेट पर बेस्ड है और 64-मेगापिक्सल के प्राइमरी रियर कैमरे से लैस है। फोन तीन कलरवे और एक रैम और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में खरीदने के लिए उपलब्ध है।

Oppo Reno 11F 5G की कीमत : इस फोन को कोरल पर्पल, ओशन ब्लू और पाम ग्रीन कलर ऑप्शनो में पेश किया गया है। वहीं ओप्पो रेनो 11F 5G की कीमत THB 10,990 (लगभग 25,540 रुपये) है और यह सिंगल 8GB + 256GB कॉन्फिगरेशन के साथ आता है।
यह मौजूदा समय में थाईलैंड में एक ई-कॉमर्स पोर्टल लाजाडा के जरिए से बेचा जा रहा है। कंपनी ने अभी तक इस मॉडल को भारत में लॉन्च करने की योजना की अभी घोषणा नहीं की है। पहले के एक लीक में सुझाव दिया गया था कि ओप्पो रेनो 11F 5G देश में ओप्पो F25 के रूप में लॉन्च हो सकता है।

Oppo Reno 11F 5G के स्पेसिफिकेशन : लेटेस्ट ओप्पो रेनो 11 सीरीज मॉडल एंड्रॉइड 14-बेस्ड ColorOS 14 के साथ आता है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट, 394ppi पिक्सेल के साथ 6.7-इंच फुल-HD+ (1,080x2,412 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले से लैस है।
मीडियाटेक डाइमेंशन 7050 SoC के साथ आता है, ओप्पो रेनो 11F 5G ARM माली G68 MC4 GPU, 8GB LPDDR4x रैम और 256GB UFS 3.1 ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ आता है। रैम को 8GB तक बढ़ाया जा सकता है।
कैमरा: ओप्पो रेनो 11F 5G ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 64-मेगापिक्सल OV64B प्राइमरी सेंसर, अल्ट्रावाइड लेंस के साथ 8-मेगापिक्सल Sony IMX355 सेंसर और पीछे 2-मेगापिक्सल मैक्रो शूटर से लैस है। इसमें फ्रंट कैमरे के लिए 32-मेगापिक्सल का Sony IMX615 सेंसर भी मिलता है।

Oppo ने रेनो 11F 5G को 5,000mAh की बैटरी से लैस किया है जो 67W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह धूल और पानी के छींटो से बचाता है, जिसके लिए इसमें IP65 रेटिंग और सुरक्षा के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है।
डुअल नैनो सिम सपोर्ट के साथ ओप्पो रेनो 11F 5G वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.2, एनएफसी, जीपीएस, ग्लोनास, गैलीलियो और यूएसबी टाइप-सी कनेक्टिविटी को भी सपोर्ट करता है।


Click it and Unblock the Notifications








