AI फीचर्स के साथ धमाल मचाने आए OPPO Reno 12 5G और OPPO Reno 12 Pro 5G, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशंस
OPPO ने भारत में अपनी नई Reno Series को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस सीरीज के तहत दो स्मार्टफोन पेश किए हैं, जिनमें OPPO Reno 12 5G और OPPO Reno 12 Pro 5G के नाम शामिल है। कंपनी ने इन दोनों फोन्स को AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया है।
OPPO ने दोनों फोन्स के कैमरा सेटअप से लेकर सॉफ्टवेयर तक में AI फीचर्स की बहार लगा दी है। चलिए जानते हैं कि कंपनी ने OPPO Reno 12 5G और OPPO Reno 12 Pro 5G में और क्या खास पेश किया है।

OPPO Reno 12 5G और OPPO Reno 12 Pro 5G की कीमत
OPPO Reno 12 5G को कंपनी ने 8GB RAM + 256GB वेरिएंट में पेश किया है और इसकी कीमत 32,999 रुपये रखी गई है। वहीं यह फोन 25 जुलाई से खरीद के लिए उपलब्ध हो सकेगा। इतना ही नहीं इस फोन पर 4,000 रुपये तक का इंस्टेंट कैशबैक और 9 महीने की नौ कॉस्ट EMI भी मिलेगी।
OPPO Reno 12 Pro 5G को कंपनी ने दो वेरिएंट में लॉन्च किया है। इसके पहले वेरिएंट 12GB RAM + 256GB को कंपनी ने 36,999 रुपये की कीमत पर पेश किया है। वहीं फोन का दूसरा वेरिएंट 12GB RAM + 512GB को कंपनी ने 40,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया है। OPPO Reno 12 Pro 5G के दोनो वेरिएंट खरीद के लिए 18 जुलाई से उपलब्ध हो सकेंगे। इस फोन पर अलग-अलग कार्ड से 4,000 रुपये तक का इंस्टेंट कैशबैक के साथ 9 महीने की नौ कॉस्ट EMI भी मिलेगी।
OPPO Reno 12 Pro 5G के स्पेसिफिकेशंस
डिस्प्ले: OPPO Reno 12 Pro 5G की स्क्रीन की बात करें तो कंपनी ने इसमें 6.7 इंच की क्वॉड कर्व्ड इनफिनिट व्यू स्क्रीन दी है, जो कि 120 हर्ट्ज एमोलेड डिस्प्ले को सपोर्ट करती है। कंपनी ने इस फोन में 60/90/120Hz डायनामिक रिफ्रेश रेट की सुविधा भी जोड़ी है।
OPPO Reno 12 Pro 5G की कैमरा क्वालिटी: OPPO Reno 12 Pro 5G का मेन कैमरा ऑब्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 50MP Sony LYT-600 सेंसर के साथ आया है, जो कि f/1.8 लेंस अपर्चर और 79 डिग्री के एंगल सपोर्ट के साथ मिलेगा।
बात करें फोन के दूसरे बैक कैमरा की तो इसमें 50MP Samsung S5KJN5 के पोर्ट्रेट कैमरा लेंस के साथ मिलेगा। वहीं तीसरा कैमरा 8MP Sony IMX355 सेंसर के अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ मिलेगा। सेल्फी के लिए इस फोन में कंपनी ने 50MP का फ्रंट कैमरा दिया है, जो कि ऑटोफोकस और पोर्ट्रेट मोड दोनों को सपोर्ट करता है। आप इसमें परफेक्ट शॉट को फ्रेम करने के लिए 0.8x1x2x जूम के बीच स्विच भी कर सकते हैं।
OPPO Reno 12 Pro 5G सिक्योरिटी पैच: OPPO Reno 12 Pro 5G फोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड ColorOS 14.1 पर रन करता है। यह OS 2 साल के अपग्रेड्स और 4 साल की सिक्योरिटी पैच अपडेट की गारंटी भी देता है।
OPPO Reno 12 Pro 5G प्रोसेसर: OPPO Reno 12 Pro 5G में MediaTek Dimensity 7300-Energy चिपसेट दी गई है, जो कि 4nm कटिंग-ऐज प्रोसेसर के साथ आता है। इन सब के अलावा फोन का यह चिपसेट ग्राफिक्स के लिए ARM Mail-G615 GPU के साथ आया है, जिससे फोन के ग्राफिक्स विजुअल्स भी काफी शानदार नजर आते हैं।
OPPO Reno 12 5G के स्पेसिफिकेशंस
डिस्प्ले: कंपनी ने OPPO Reno 12 5G में 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 1,200nits पीक ब्राइटनेस के साथ पेश किया है, जिसमें 6.7 इंच FHD+AMOLED डिस्प्ले दी गई है। स्मार्टफोन में आपको फोन में गोरिल्ला विक्सट 7i प्रोटेक्शन मिलेगा।
OPPO Reno 12 5G की कैमरा क्वालिटी: OPPO ने इसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) के साथ 50MP प्राइमरी सेंसर, 8MP अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 2MP मैक्रो लेंस के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। सेल्फी के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
OPPO Reno 12 5G की बैटरी: कंपनी ने इस स्मार्टफोन में 80 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दी है।
OPPO Reno 12 5G प्रोसेसर: इस फोन में भी MediaTek Dimensity 7300-Energy चिपसेट दी गई है, जो कि एंड्रॉयड 14 बेस्ड ColorOS 14.1 पर रन करता है।


Click it and Unblock the Notifications








