OPPO Reno 12 5G Series की लीक हुई लॉन्च डेट, 12 जुलाई को भारत में रखेगा कदम
OPPO Reno 12 5G Series की लॉन्च डेट का खुलासा हो चुका है। कंपनी ने ऑफिशियली इस फोन की लॉन्चिंग डेट की घोषणा करते हुए बताया है कि यह सीरीज 12 जुलाई को भारतीय मार्केट में कदम रखेगी। इस सीरीज के तहत OPPO Reno 12 5G और OPPO Reno 12 Pro 5G फोन लॉन्च होंगे।
बता दें कि इन स्मार्टफोन्स में स्टाइलिश लुक और शानदार स्पेसिफिकेशंस के साथ AI फीचर्स भी मिलेंगे। चलिए इन स्मार्टफोन्स के फीचर पर एक नजर डाल लेते हैं।

OPPO Reno 12 5G Series की कब होगी सेल
OPPO Reno 12 5G Series भारत में 12 जुलाई को पेश होने जा रही है। कंपनी इसके साथ #EverydayAI हैशटैग का भी इस्तेमाल कर रही है, जो कि फोन में मौजूद Artificial Intelligence टेक्नोलॉजी को दर्शाता है।
वहीं लॉन्च डिटेल्स के साथ 12 जुलाई की दोपहर को OPPO Reno 12 5G और OPPO Reno 12 Pro 5G की कीमत और सेल की जानकारी भी पता लग जाएगी। आप कंपनी की वेबसाइट या फिर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फोन की अनाउंस को लाइव देख सकते हैं।
OPPO Reno 12 5G और OPPO Reno 12 Pro 5G के स्पेसिफिकेशंस
ये फोन्स MediaTek Dimensity 7300-Energy ऑक्टाकोर प्रोसेसर पर लॉन्च होंगे, जो कि 2.5GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन कर सकते हैं। डिस्प्ले की बात करें तो इनमें 6.7 इंच की FHD+ Curved डिस्प्ले दी जाएगी। यह स्क्रीन एमोलेड पैनल पर बनी होगी, जो कि 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 1200nits पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करेगी।
OPPO Reno 12 5G और OPPO Reno 12 Pro 5G कैमरा
दोनों मोबाइल में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। OPPO Reno 12 5G के बेस मॉडल में 50MP + 8MP + 2MP कैमरा सेंसर दिए जाएंगे और OPPO Reno 12 Pro 5G में 50MP + 50MP + 8MP ट्रिपल रियर कैमरा का सपोर्ट मिलेगा। सेल्फी के लिए OPPO Reno 12 5G में 32MP का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा, जबकि OPPO Reno 12 Pro 5G में 50MP का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा।
OPPO Reno 12 सीरीज की बैटरी
बैटरी की बात करें तो OPPO Reno 12 5G और OPPO Reno 12 Pro 5G में 5,000mAh की बैटरी मिलने की संभावना है। वहीं इन फोन्स की बड़ी बैटरी को चार्ज करने के लिए 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी का सपोर्ट मिलेगा।


Click it and Unblock the Notifications








