Home
Mobile

Oppo Reno 12 और Reno 12 Pro के डिजाइन और कलर वेरिएंट का खुलासा, यहां जानें सबकुछ

OPPO Reno 12 और 12 Pro: चायनीज स्मार्टफोन ब्रांड Oppo अपने आगामी सीरीज Reno 12 को 23 मई को चीन में लॉन्च करने जा रहा है।

इस सीरीज के तहत कंपनी अपने दो नए हैंडसेट्स Reno 12 और Reno 12 Pro को पेश कर सकती है। इस अपकमिंग सीरीज को कंपनी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर टीज करना भी शुरू कर दिया है।

Oppo Reno 12 और Reno 12 Pro के डिजाइन और कलर वेरिएंट का खुलासा

इसके लॉन्च से पहले टिपस्टर इवान ब्लास (Evan Blass) ने अपने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म X पर Reno 12 सीरीज के ऑफिशियल रेंडर्स साझा किए हैं। जिसमें फोन के बैक साइड डिजाइन को दिखाया गया है। हालांकि, इससे पहले ब्रांड ने खुद नए रेनो फोन्‍स को डिजाइन को रिवील किया था।

OPPO Reno 12 और 12 Pro कलर ऑप्शन- सामने आई तस्वीर में आप ओप्पो रेनो 12 को पिंक, डार्क पर्पल और सिल्वर कलर ऑप्शन में देख सकते हैं। जबकि रेनो 12 प्रो को पर्पल और ब्‍लैक कलर में देखा जा सकता है।

Oppo Reno 12 और Reno 12 Pro के डिजाइन और कलर वेरिएंट का खुलासा

OPPO Reno 12 and 12 Pro डिजाइन- ओप्पो रेनो 12 और रेनो 12 प्रो में सेल्फी कैमरा, फ्लैट किनारों और पतले बेज़ेल्स के लिए केंद्र-स्थित पंच-होल कटआउट मिलेगा। फोन की स्क्रीन में किनारों की ओर हल्का सा घुमाव मिलेगा। वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन दाहिने किनारे पर देखे जा सकते हैं।

इसके अलावा साइड फ़्रेम में iPhones के जैसे एक बॉक्सी डिज़ाइन है। कैमरा सेटअप की बात करें तो ओप्पो रेनो 12 प्रो में ऊपर और नीचे दोनों तरफ डुअल स्पीकर्स दिए गए हैं।

OPPO Reno 12 and 12 Pro स्पेक्स- ओप्पो के दोनों मॉडल्स में 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ 6.7 इंच का ओलेड डिस्‍प्‍ले दिया जा सकता है। इसके अलावा Reno 12 में मीडियाटेक का डाइमेंस‍िटी 8250 प्रोसेसर और प्रो मॉडल में डाइमेंसिटी 9200+ प्रोसेसर शामिल होगा।

ये दोनों फोन 16GB तक रैम और 512GB स्टोरेज से लैस होगा। अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए कंपनी इसमें 5,000mAh की बैटरी शामिल कर सकती है। जो 80W की फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। चीन में लॉन्‍च के बाद इसे भारत में लॉन्च किया जा सकता है।

फिलहाल इसकी कीमत को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। आने वाले दिनों में कंपनी अपने इस सीरीज की कीमत का खुलासा कर सकती है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
OPPO Reno 12 and Reno 12 Pro design and colour Options revealed ahead of launch Know Details
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X