Oppo Reno 12, Reno 12 Pro की कीमत लीक, कल होने जा रही धमाकेदार एंट्री
Oppo Reno 12 Series: ओप्पो अपने नेक्स्ट जेनरेशन Oppo Reno 12 सीरीज (Oppo Reno 12 Series ) को कल यानी 18 जून को लॉन्च करने जा रहा है। इसके तहत कंपनी अपने तीन स्मार्टफोन्स Oppo Reno 12, Reno 12 Pro और Reno 12 FS 5G को लॉन्च करेगी।
लेकिन इसके आने से पहले ही ओप्पो रेनो 12 और रेनो 12 प्रो के कीमत पर से पर्दा उठ चुका है। तो आइए आपको आगे इसकी कीमत से लेकर फीचर्स तक की डिटेल्स जानते हैं।

Oppo Reno 12, Reno 12 Pro की खासियत- रेनो 12 और रेनो 12 प्रो के अब तक कई लीक्स सामने आ चुके हैं। जिसमें दावा किया जा रहा है कि, इसके स्टैंडर्ड मॉडल में 120Hz सपोर्ट के साथ 6.8 इंच का 3D कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले दिया मिलेगा।
इसके अलावा इस फोन में कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास का प्रोटेक्शन भी दिया जाएगा। वहीं प्रो मॉडल के डिस्प्ले में गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 का प्रोटेक्शन दिया जा सकता है।

परफॉर्मेंस की बात करें तो इस फोन में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 7300 एनर्जी प्रोसेसर दिए जानें की उम्मीद है। वहीं प्रो मॉडल में प्रोसेसर स्टैंडर्ड मॉडल के समान हो सकता है। इसके अलावा इसमें LPDDR5 रैम और UFS 3.1 स्टोरेज दिया जा सकता है।
वहीं कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50MP का Sony LYT600 प्राइमरी कैमरा सेंसर दिए जाने की उम्मीद है। इसके साथ में 8MP का अल्ट्रावाइड लेंस और 2MP का मैक्रो सेंसर शामिल होगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसके फ्रंट में 32MP का सेल्फी कैमरा दिया जाएगा।
प्रो मॉडल के कैमरा सेटअप में थोड़ा बदलाव मिल सकता है। इन दोनों फोन्स में 5000mAh की बैटरी शामिल की जाएगी, जो 80W की सुपरवूक चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है।
Oppo Reno 12, Reno 12 Pro कीमत- लीक्स की मानें तो Reno 12 5G के 12GB रैम और 512GB स्टोरेज मॉडल की कीमत यूरोप में EUR 499.99 यानी (करीब 44,678 रुपये) होगी। कलर ऑप्शन की बात करें तो इसे एस्ट्रो सिल्वर और ब्लैक ब्राउन दो कलर में लाया जाएगा।
वहीं Pro मॉडल के 12GB रैम और 512GB वेरिएंट की कीमत EUR 599.99 यानी (करीब 53,611 रुपये) रखा गया है। इसे नेबुला ब्लैक और नेबुला सिल्वर शेड्स दो कलर ऑफ्सन में लाया जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








