OPPO Reno 12 भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध, कीमत, ऑफर, स्पेक्स और बहुत कुछ यहां जानें
OPPO Reno 12 Price: भारत में हाल ही में लॉन्च हुए OPPO Reno 12 आज से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। OPPO Reno 12 को MediaTek Dimensity 7300-Energy चिपसेट, 5000mAh बैटरी और 50MP प्राइमरी रियर कैमरे के साथ लॉन्च किया गया है।
इसके अलावा इसमें AI फीचर्स भी दिए गए हैं, तो आइए आपको आगे OPPO Reno 12 की कीमत, ऑफर और स्पेसिफिकेशन के बारे में डिटेल्स बताते हैं।

OPPO Reno 12 कीमत, उपलब्धता, ऑफर- OPPO Reno 12 की भारत में कीमत 32,999 रुपये है। जिसे कंपनी ने सिंगल 8GB+256GB वेरिएंट में उपलब्ध कराया है। इस फोन को आप फ्लिपकार्ट, OPPO के ऑफिशियल वेबसाइट और ऑफलाइन मार्केट पार्टनर रिटेल स्टोर से खरीद सकेंगे।
ऑफर्स की बात करें तो इस पर बैंक ऑफर्स का लाभ भी दिया जा रहा है। अगर ग्राहक इसकी खरीदारी Axis बैंक, HDFC बैंक, DBS बैंक, ICICI बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, SBI और One Card क्रेडिट कार्ड नॉन-EMI ट्रांजेक्शन पर 4000 रुपये की तत्काल छूट पा सकता है।

जिसके बाद इसकी प्रभावी कीमत 28,999 रुपये तक हो जाएगी। वहीं बैंक क्रेडिट कार्ड के EMI ट्रांजेक्शन पर 3000 रुपये की तत्काल छूट दी जा रही है।
OPPO Reno 12 स्पेक्स-
डिस्प्ले: कंपनी ने OPPO Reno 12 5G में 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट, 1200nits पीक ब्राइटनेस के साथ 6.7 इंच FHD+AMOLED डिस्प्ले दिया है। इस स्मार्टफोन में गोरिल्ला विक्सट 7i प्रोटेक्शन मिलता है।

प्रोसेसर: परफॉर्मेंस के लिए इस फोन में MediaTek Dimensity 7300-Energy चिपसेट दी गई है, जो एंड्रॉयड 14 बेस्ड ColorOS 14.1 पर काम करता है।
कैमरा : OPPO ने इसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) के साथ 50MP प्राइमरी सेंसर, 8MP अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 2MP मैक्रो लेंस के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। सेल्फी के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
बैटरी: इसे पावर देने के लिए कंपनी ने इस स्मार्टफोन में 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दी है।
रेनो 12 5जी में आपको AI-इंटिग्रेटेड फीचर्स जैसे AI Summary, AI Record Summary, AI Clear Voice, AI Writer और AI Speak मिलेंगे। इसके अलावा यह फोन AI-बेस्ड कैमरा फीचर्स जैसे AI Best Face और AI Eraser 2.0 भी हैं।
कनेक्टिविटी के लिए इसमें आपको 5G, ब्लूटूथ 5.4, IR ब्लास्टर और वाई-फाई 6 जैसे फीचर्स मिल रहे हैं। यह फोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर से लैस है। पानी और धूल से सुरक्षा के लिए इसे IP65 रेटिंग मिले हैं। जबकि, डाइमेंशन की बात करें तो इसका वजन 177 ग्राम है।


Click it and Unblock the Notifications








