Oppo Reno 12 , Reno 12 Pro के स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले लीक!
Oppo ने हाल ही में अपना Oppo Reno 11 और Oppo Reno 11 Pro लॉन्च किया है। अब खबर आ रही है कि, कंपनी अपनी नई सीरज पर काम कर रही है। जिसे Oppo Reno 12 के नाम से पेश किय जाएगा।
इस आगामी सीरीज की जानकारी कथित तौर पर एक इंटरनल डॉक्यूमेंट्स लीक से सामने आई है। इसमें दावा किया जा रहा है कि , इस स्मार्टफोन सीरीज को 2x ऑप्टिकल जूम के साथ 50 मेगापिक्सल टेलीफोटो लेंस मिलेगा।

सामने आई डॉक्यूमेंट्स की मानें तो इस सीरीज को जून 2024 में लॉन्च किया जा सकता हैं। तो चलिए आपको Oppo Reno 12 सीरीज के बारे में आगे डिटेल्स बताते हैं।
लीक डॉक्यूमेंट में इन दोनों अपकमिंग स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन की जानकारी दी गई है। जिसके अनुसार कंपनी Oppo Reno 12 Pro को मीडियाटेक डाइमेंशन 9200 चिपसेट के साथ ला सकती है। जिसका टेक्निकल नाम MTK DX2 है। वहीं Oppo Reno 12 को MKT 24M चिपसेट से लैस किया जा सकता है।

Oppo Reno 12 के सभावित स्पेसिफिकेशंस- Oppo Reno 12 में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.7 इंच की OLED स्क्रीन मिल सकती है। इस फोन में प्रो वेरिएंट के जैसे ही कैमरा यूनिट दिया जा सकता है।
रिपोर्ट्स की मानें तो फ्रंट कैमरे में ऑटोफोकस नहीं होगा। इस फोन को 12GB RAM के साथ 256GB इनबिल्ट स्टोरेज के साथ लाया ज सकता है। जिसमें 67W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दी जा सकती है। लीक्स की मानें तो Oppo Reno 12 और Oppo Reno 12 Pro के बीच सेल्फी कैमरा और चिपसेट में अंतर देखने को मिल सकता है।

Oppo Reno 12 Pro के संभावित स्पेसिफिकेशंस- अ तक सामने आई रिपोर्ट्स के अनुसार Oppo Reno 12 Pro में 6.7 इंच की OLED डिस्प्ले दी जा सकती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट ऑफर करेगी। इसके रियर ग्लास बैक पर कर्व्ड ऐजेस मिल सकते हैं।
इस फोन में 12GB RAM औ 256GB, 512GB इनबिल्ट स्टोरेज ऑप्शन दिए जा सकते हैं। यह फोन IP65 रेटिंग के साथ आ सकता है। जिसमें 67W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी शामिल की जा सकती है।
कैमरा- इसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का सेंसर और 2x ऑप्टिकल जूम के साथ 50 मेगापिक्सल टेलीफोटो लेंस मिल सकत है। वहीं सेल्फी के लिए फ्रंट में ऑटोफोकस के साथ 50 मेगापिक्सल का दिया जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








