OPPO Reno 12 सीरीज की लॉन्च डेट कंफर्म, जानिए कीमत से लेकर फीचर्स तक की डिटेल
OPPO Reno 12 Series Launch Date: ओप्पो ने अपने आगामी सीरीज ओप्पो रेनो 12 (OPPO Reno 12) की लॉन्चिंग डेट कंफर्म कर दी है। कंपनी के अनुसार इस फोन पर से 23 मई को पर्दा उठेगा। यह सीरीज पिछले साल 2023 में चीन में लॉन्च हुए, रेनो11 सीरीज़ (OPPO Reno 11 ) का उत्तराधिकारी होगा।
फिलहाल कंपनी ने इस सीरीज के तहत पेश किए जानें वाले फोन्स के नाम का खुलासा नहीं किया है। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि, इस सीरीज के तहत OPPO Reno 12 और OPPO Reno 12 Pro दो मॉडल पेश किए जाएंगे। चलिए आगे इन फोन्स की कीमत से लेकर स्पेसिफिकेशन्स तक की डिटेल बताते हैं।

OPPO Reno 12 सीरीज लॉन्चिंग: ओपो रेनो 12 सीरीज की लॉन्चिंग को लेकर चाइना में 23 मई शाम 4 बजे भारतीय समयानुसार दोपहर 1 बजकर 30 मिनट पर ईवेंट शुरू होगा। इसके बाद इस सीरीज को भारत में अगले महीने यानी जून लॉन्च किया जा सकता है।
OPPO Reno 12 स्पेक्स: ओप्पो रेनो 12 स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट के और 1.5K रेजोल्यूशन सपोर्ट के साथ 6.7 इंच की बड़ी स्क्रीन दी जा सकती है। इसके अलावा इन फोन में पंच-होल स्टाइल वाली डिस्प्ले और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी यूजर्स को मिल सकता है।

परफॉर्मेंस के लिए ओपो रेनो 12 मॉडल में मीडियाटेक डाइमेंशन 8250 SoC चिपसेट शामिल किए जानें की जानकारी सामने आई है, जबकि प्रो मॉडल को मीडियाटेक डाइमेंशन 9200+ चिपसेट के साथ लॉन्होच किया जााएगा।
कैमरा सेटअप की बात करें तो इसके रियर में 50MP डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए दोनों फोन्स में 50MP सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है।

बैटरी की बात करें तो इनमें 5,000mAh बैटरी दी जाएगी। Reno 12 Pro में 80W फास्ट चार्जिंग और Reno 12 में 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है। ओप्पो ने फिलहाल इस फोन को लेकर कोई अन्य जानकारी शेयर नहीं की है।
वहीं कीमत की बात करें तो इसे लेकर कोई लीक सामने नहीं आई है, आने वाले दिनों में हो सकता है कि, कंपनी अपने इस आगामी सीरीज की कीमत को लेकर कोई खुलासा करें।


Click it and Unblock the Notifications








