Home
Mobile

Oppo Reno 12 सीरीज MediaTek Dimensity 7300 SoC के साथ ग्लोबली लॉन्च, जानिए कीमत

Oppo Reno 12 Series Price: स्मार्टफोन मेकर कंपनी ओप्पो ने आधिकारिक तौर पर Oppo Reno 12 सीरीज को ग्लोबल बाजार में लॉन्च कर दिया है। हालाकि, चीनी वेरिएंट और वैश्विक बाजार में उपल्बध ओप्पो रेनो 12 सीरीज के बीच बहुत कुछ अलग है।

आपको बता दें, Oppo Reno 12 और Oppo Reno 12 Pro को साल की शुरुआत में ही चीनी बाजार में पेश किया गया था। वैश्विक बाजार में लाए गए ओप्पो रेनो 12 सीरीज में मीडियाटेक चिपसेट, हाई रिफ्रेश रेट वाला OLED डिस्प्ले, 50 MP का ट्रिपल-कैमरा सेटअप और फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ एक बड़ी बैटरी दी गई है। तो आइए आपको आगे इस सीरीज की कीमत से लेकर स्पेक्स तक की डिटेल्स बताते हैं।

Oppo Reno 12 सीरीज MediaTek Dimensity 7300 SoC के साथ ग्लोबली लॉन्च

Oppo Reno 12 सीरीज़ की कीमत- ओप्पो रेनो 12 सीरीज़ की शुरूआती कीमत EUR 499 यानी (करीब 44,700 रुपये) है। इसके ग्राहक स्पेस ब्राउन, सनसेट गोल्ड और नेबुला सिल्वर कलर ऑप्शन में खरीद सकेंगे।

ओप्पो रेनो 12 सीरीज की बिक्री यूरोप में 25 जून से शुरू कर दी जाएगी। फिलहाल भारत में ओप्पो रेनो 12 सीरीज को लाए जाने की कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

Oppo Reno 12 सीरीज MediaTek Dimensity 7300 SoC के साथ ग्लोबली लॉन्च

Oppo Reno 12 सीरीज के स्पेसिफिकेशन- रेनो 12 में 20:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली 6.7-इंच की FHD+ OLED डिस्प्ले दी गई है। जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ आता है।

इसके पैनल में 394 PPI की पिक्सल डेनसिटी और 1,200 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। इसके साथ ही इसकी डिस्प्ले को गोरिल्ला ग्लास 7i और HDR10+ सपोर्ट के साथ पेश किया गया है।

Oppo Reno 12 सीरीज MediaTek Dimensity 7300 SoC के साथ ग्लोबली लॉन्च

ओप्पो रेनो 12 मीडियाटेक डाइमेंशन 7300 SoC प्रोसेसर शामिल किया गया है, जिसे 12GB LPDDR4X रैम और 512GB तक UFS 3.1 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है।

इसके अलावा, इसमें 80W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000 mAh की बैटरी है। ओप्पो रेनो 12 बॉक्स से बाहर Android 14-आधारित ColorOS 14.1 चलाता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो ओप्पो रेनो 12 में 1/1.95" सेंसर साइज़, f/1.8 अपर्चर और OIS के साथ 50 MP Sony LYT600 प्राइमरी कैमरा दिया गया है।

इसके साथ ही सोनी IMX355 सेंसर के साथ 8 MP अल्ट्रावाइड लेंस और 2 MP मैक्रो यूनिट मिलेगा। सेल्फी के लिए इसमें f/2.0 अपर्चर और AF के साथ 32 MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।

वहीं प्रो मॉडल में भी बेस मॉडल के समान ही स्पेसिफिकेशन से लैस है। ओप्पो रेनो 12 प्रो में वेनिला रेनो 12 जैसा ही डिस्प्ले, बैटरी, चार्जिंग सपोर्ट, कैमरा, सॉफ्टवेयर और चिपसेट दिए गए हैं।

इनमें एक खास अंतर यह है कि, ओप्पो रेनो 12 प्रो में f/2.0 अपर्चर और AF के साथ 50 MP टेलीफोटो शूटर और f/2.0 अपर्चर और AF के साथ अपग्रेडेड 50 MP सेल्फी मिलता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Oppo Reno 12 Series launched globally with Dimensity 7300 SoC Know Price And Specs
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X