Oppo Reno 12 सीरीज आज भारत में होगा लॉन्च, जानें क्या कुछ होगा खास
Oppo Reno 12 Series Price in India: स्मार्टफोन ब्रांड Oppo आज अपने Reno 12 सीरीज को भारतीय बाजार में लॉन्च करने जा रहा है। जिसके तहत कंपनी अपने दो नए हैंडसेट Oppo Reno 12 और Oppo Reno 12 Pro को एक साथ पेश करेगी।
ओप्पो रेनो 12 सीरीज 120Hz AMOLED डिस्प्ले, मीडियाटेक चिपसेट, फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और एक बड़ी बैटरी के साथ ट्रिपल रियर कैमरे के साथ आ रहा है। आपको बता दें, देश में लाए जाने से पहले इस सीरीज को कंपनी ने पिछले महीने ही चीन और ग्लोबल बाजार में उपलब्ध कर दिया है।

Oppo Reno 12 सीरीज लॉन्चिंग- ओप्पो रेनो 12 सीरीज को भारत में आज दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। वहीं अगर आप भी इस लॉन्चिंग इवेंट को देखना चाहते हैं, तो कंपनी की ऑफिशिय वेबसाइट या फिर YouTube चैनल पर देख सकते हैं।
Oppo Reno 12 सीरीज कीमत- Oppo Reno 12 सीरीज की प्राइज की बात की जाए तो इसे भारत में ओप्पो रेनो 12 की कीमत 30,000 रुपये से कम तय की जा सकती है। जबकि, ओप्पो रेनो 12 प्रो की कीमत 40,000 रुपये से कम से शुरू होने की उम्मीद है।

Oppo Reno 12 सीरीज स्पेसिफिकेशन- ओप्पो रेनो 12 सीरीज में 20:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली 6.7-इंच की FHD+ OLED डिस्प्ले मिलती है। जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ आ रहा है।
इसके पैनल में 394 PPI की पिक्सल डेनसिटी और 1,200 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। डिस्प्ले गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 द्वारा संरक्षित है और HDR10+ को सपोर्ट करता है।

ओप्पो रेनो 12 सीरीज में परफॉर्मेंस के लिए मीडियाटेक डाइमेंशन 7300 SoC चिपसेट मिलता है, जिसे 12GB LPDDR4X रैम और 512GB तक UFS 3.1 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। कैमरा सेटअप की बात करें तो Oppo Reno 12 में 1/1.95" सेंसर साइज़, f/1.8 अपर्चर और OIS के साथ 50 MP Sony LYT600 प्राइमरी सेंसर है। मेन कैमरा, Sony IMX355 सेंसर के साथ 8 MP अल्ट्रावाइड लेंस और 2 MP मैक्रो यूनिट के साथ है। जबकि, Oppo Reno 12 में f/2.0 अपर्चर और AF के साथ 32 MP का सेल्फी कैमरा मिल रहा है।
इसे पावर देने के लिए इसमें कंपनी ने 80W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000 mAh की बैटरी दी है। ओप्पो रेनो 12 बॉक्स से बाहर Android 14-आधारित ColorOS 14.1 चलाता है। Oppo Reno 12 Pro के स्पेसिफिकेशन Oppo Reno 12 के समान है। Oppo Reno 12 Pro में वैनिला Reno 12 जैसा ही डिस्प्ले, बैटरी, चार्जिंग सपोर्ट, कैमरा, सॉफ्टवेयर और चिपसेट है।


Click it and Unblock the Notifications








