Oppo reno 12 vs Reno 12 pro: क्या अंतर हैं? आपको कौन सा खरीदना चाहिए?
Oppo reno 12 vs Reno 12 pro: ओप्पो ने हाल ही में भारतीय बाजार में अपना नया रेनो 12 5जी सीरीज (Reno 12 ) लॉन्च किया है। जिसके तहत Oppo Reno 12 Pro 5G और Reno 12 5G स्मार्टफोन्स पेश किया है।
इन फ्लैगशिप फोन्स को MediaTek Dimensity 7300-Energy चिपसेट और 50MP प्राइमरी रियर कैमरा के साथ आता है। आइए आपको आगे इसकी कीमत से लेकर इसमें मिलने वाले फीचर्स तक की डिटेल बताते हैं।

Oppo reno 12 vs Reno 12 pro की कीमत: ओप्पो रेनो 12 प्रो 5जी के 12GB रैम/256GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 36,999 रुपये, 12GB/512GB स्टोरेज वेरियंट को 40,999 रुपये है। कलर ऑप्शन की बात करें तो इसे स्पेस ब्राउन और सनसेट गोल्ड कलर में उपलब्ध कराया गया है। जिसकी बिक्री 18 जुलाई से शुरू होगी।
वहीं ओप्पो रेनो 12 5जी स्मार्टफोन के 8GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 32,999 रुपये है। एस्ट्रो सिल्वर, मैट ब्राउन और सनसेट पीच कलर में खरीदा जा सकता है। फोन की बिक्री 25 जुलाई से शुरू होगा। इन फोन्स की बिक्री फ्लिपकार्ट और ओप्पो इंडिया पर शुरू होगी।

Oppo reno 12 vs Reno 12 pro डिस्प्ले: इन दोनों फोन्स में 6.7 इंच फुलएचडी+ क्वाड-कर्व्ड AMOLED स्क्रीन दी गई है। जो 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट, पिक्सल डेनसिटी 394पीपीआई और आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है।
डिस्प्ले HDR10+ सपोर्ट करती है। Oppo Reno 12 Pro स्मार्टफोन में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 प्रोटेक्शन दिया गया है, जबकि रेनो 12 में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i कोटिंग दी है।

Oppo reno 12 vs Reno 12 pro स्टोरेज: ओप्पो रेनो 12 सीरीज में कस्टम ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300-Energy प्रोसेसर दिया गया है। जो 12GB तक रैम और 512GB तक इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आता है। हालांकि, इसके स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।
Oppo reno 12 vs Reno 12 pro ओएस: ओप्पो रेनो 12 प्रो 5G और ओप्पो रेनो 12 5G स्मार्टफोन्स ऐंड्रॉयड 14 बेस्ड ColorOS 14.1 पर काम करता है। ओप्पो ने इन फोन्स में 3 साल के लिए OS और चार साल तक सिक्यॉरिटी अपग्रेड देने का वादा किया है।
Oppo reno 12 vs Reno 12 pro कैमरा: ओप्पो रेनो 12 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। हालांकि, प्रो मॉडल में OIS, 8MP Sony IMX355 अल्ट्रा वाइड-एंगल कैमरा और 50MP सैमसंग S5KJN5 टेलिफोटो सेंसर दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50MP Samsung S5KJN5 फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Oppo Reno 12 5G में OIS के साथ 50 मेगापिक्सल Sony LYT600 सेंसर दिया गया है। इसके अलावा इसमें 8MP सेकेंडरी और 2MP मैक्रो सेंसर भी हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए डिवाइस में 32MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।
Oppo reno 12 vs Reno 12 pro बैटरी: ओप्पो के इन दोनों फोन्स में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 80W SuperVOOC चार्जिंग सपोर्ट करती है। कंपनी का कहना है कि, डिवाइस 46 मिनट में 1 से 100 प्रतिशत चार्ज हो जाएगी।
Oppo reno 12 Pro 5G और Reno 12 5G में AI-इंटिग्रेटेड फीचर्स जैसे AI Record Summary, AI Clear Voice, AI Summary, AI Writer और AI Speak मिलते हैं। इसके अलावा AI-बेस्ड कैमरा फीचर्स जैसे AI Best Face और AI Eraser 2.0 भी हैं।
Oppo reno 12 vs Reno 12 pro कनेक्टिविटी: ओप्पो रेनो 12 जी सीरीज में 5G, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4 और IR ब्लास्टर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। डिवाइस में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर मिलता है। ये फोन्स IP65 रेटिंग के साथ आते हैं।
Oppo reno 12 vs Reno 12 pro डाइमेंशन: स्टैंडर्ड वेरियंट का डाइमेंशन 161.4×74.1×7.6mm और वजन 177 ग्राम है जो प्रो मॉडल का डाइमेंशन 161.4×74.7×7.40mm और वजन180 ग्राम है।


Click it and Unblock the Notifications








