Home
Mobile

120Hz AMOLED डिस्प्ले, Dimensity 6300 के साथ Oppo Reno 12F 5G लॉन्च, जानिए कीमत व खासियत

Oppo ने Reno 12F 5G Launched: चाइनीज स्मार्टफोन ब्रांड Oppo ने Reno 12F 5G को थाईलैंड में लॉन्च कर दिया है। गौरतलब है कि, इस महीने की शुरुआत में ही कंपनी ने Oppo Reno 12 और Oppo Reno 12 Pro को ग्लोबल बाजार में लॉन्च किया था।

ओप्पो के ये दोनों ही फोन्स डाइमेंशन 7300 एनर्जी चिपसेट के साथ पेश किए गए हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो Reno 12F 5G और 4G वर्जन भी इस सीरीज में शामिल हैं। तो आइए आगे आपको डिवाइस के स्पेसिफिकेशन, फीचर्स और कीमत के बारे में बताते हैं।

120Hz AMOLED डिस्प्ले, Dimensity 6300 के साथ Oppo Reno 12F 5G लॉन्च

Oppo Reno 12F 5G स्पेसिफिकेशन - ओप्पो रेनो 12F 5G में आपको 6.67-इंच का AMOLED पैनल मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, FHD+ रिज़ॉल्यूशन, 10-बिट कलर और 2,100 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस ऑफर करता है।

रेनो 12F 5G में परफॉर्मेंस के लिए कंपीन ने डाइमेंशन 6300 चिपसेट दिया है, जो 8GB / 12 GB LPDDR4x रैम और 256 GB / 512 GB UFS 2.2 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। बेहतरीन फोटोग्राफी और बेहतर कनेक्टिविटी के लिए इसे Oppo AI फैसलिटी सपोर्ट के साथ पेश किया गया है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Oppo Reno 12F 5G में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा के साथ 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 45W चार्जिंग के साथ 5,000mAh की बैटरी शामिल की है। यह फोन फोन ColorOS 14.0.1-आधारित Android 14 पर काम करता है। रेनो 12F की अन्य खासियतों की बात करें तो इसमें डुअल सिम, 5G, वाई-फाई 802.11ac, ब्लूटूथ 5.3, GPS, NFC, 8 GB तक वर्चुअल मेमोरी के साथ माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट मिलता है। यह फोन IP54-रेटिंग से लैस है।

Oppo Reno 12F 5G कीमत - रेनो 12F 5G दो ऑप्शन में लाया गया है, जिसमें 8GB/256GB और 12GB/512GB स्टोरेज शामिल है। कीमत की बात करें तो 11,999 THB यानी (लगभग 27,173 रुपए) है। कलर ऑप्शन की बात की जाए तो इसे ऑलिव ग्रीन और एम्बर ऑरेंज कलर में खरीदा जा सकता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Oppo Reno 12F 5G launched with 120Hz AMOLED display, Dimensity 6300 Check price And Specs
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X