Oppo Reno 13 5G पर Flipkart दे रहा बंपर डिस्काउंट, जानें बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज डील
अगर आप Oppo Reno 13 5G खरीदने का सोच रहे हैं, तो Flipkart से इसे भारी बचत के साथ खरीद सकते हैं। फ्लिपतकार्ट पर बैंक डिस्काउंट और एक्चेंज ऑफर का भी लाभ लिया जा सकता है, जिससे आपको अतिरिक्त बचत हो सकती है।
यह फोन MediaTek Dimensity 8350 4nm ऑक्टा-कोर चिपसेट और Android 15 पर आधारित ColorOS 15 से लैस है। तो आइए आपको आगे इस मिलने वाले सभी ऑफर्स की डिटेल्स बताते हैं।

Oppo Reno 13 5G की कीमत व ऑफर डिटेल
Oppo Reno 13 5G का 8GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर 37,999 रुपये में उपलब्ध है। बैंक ऑफर के तहत सभी बैंकों के क्रेडिट और डेबिट कार्ड से भुगतान करने पर 3,799 रुपये का डिस्काउंट मिल सकता है, जिससे इसकी प्रभावी कीमत 34,200 रुपये हो जाएगी।
इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर के तहत पुराना फोन देने पर आप 26,250 रुपये तक की अतिरिक्त बचत कर सकते हैं, हालांकि आपको यहां ध्यान देना होगा कि ऑफर का पूरा लाभ आपके फोन के मॉडल और उसकी स्थिति पर निर्भर करेगा।
Oppo Reno 13 5G स्पेसिफिकेशंन
Oppo Reno 13 5G में 6.59 इंच की 1.5K फ्लैट OLED डिस्प्ले है, जो 2760 x 1256 पिक्सल रेजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। परफॉर्मेंस के लिए कंपनी ने इमें MediaTek Dimensity 8350 4nm ऑक्टा-कोर चिपसेट और Android 15 पर आधारित ColorOS 15 है।
फोटोग्राफी के लिए इसमें कंपनी ने इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50MP का फ्रंट कैमरा शामिल है। इसे पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग के साथ 5800mAh की बैटरी दी है।
यह फोन IP66/IP68/IP69 वाटर और डस्ट रेजिस्टेंस रेटिंग के साथ आता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4, GPS और USB Type-C शामिल हैं। फोन की डाइमेंशन 157.90 x 74.73 x 7.24 मिमी और वजन 181 ग्राम है।


Click it and Unblock the Notifications








