Oppo Reno 13 भारतीय वेरिएंट का लाइव इमेज लीक, कलर ऑप्शन का खुलासा,देखें लॉन्च डेट और फीचर्स
Oppo ने पिछले महीने चीन में Reno 13 सीरीज लॉन्च की, जिसके तहत कंपनी ने Reno 13 और Reno 13 Pro शामिल हैं। ब्रांड अगले साल की शुरूआत में भारत और अन्य वैश्विक बाजारों में अपनी अगली जेनरेशन के Reno मॉडल को लॉन्च करने की प्लानिंग कर रहा है।
हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, Reno 13 की एक नई लीक इमेज ऑनलाइन सामने आई है, जिससे इसके डिजाइन और भारतीय बाजार के लिए नए कलर का खुलासा हुआ है।

ओप्पो रेनो 13 का भारतीय वेरिएंट नए नीले कलर में लीक हुआ है, जिसकी एक लाइव फोटो ऑनलाइन सामने आई है। (91 मोबाइल्स के जरिए) यह कलर भारतीय या वैश्विक बाजारों के लिए एक्सक्लूसिव हो सकता है। आपको बता दें, इस फोन को चीन में बटरफ्लाई, पर्पल और गैलेक्सी ब्लू और मिडनाइट ब्लैक कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है।
Reno 13 की लाइव इमेज में रिंग के आकार की फ्लैशलाइट के साथ AI ट्रिपल कैमरा सेटअप दिखाया गया है, जबकि चीनी वेरिएंट में डुअल रियर कैमरा सेटअप है।
रिपोर्ट के अनुसार डिवाइस का कैमरा बंप और ग्लास बैक एक ही ग्लास के टुकड़े से बना हो सकता है। लीक फोटो में फोन के कैमरा सेटअप के चारों और एक अनोखी चमक के साथ गया है।
भारत में Oppoa Reno के स्पेसिफिकेशन
चीनी वेरिएंट जैसे ही होने की उम्मीद है। अगर ऐसा होता है तो इसमें 6.59 इंच का फ्लैट एमोलेड डिस्प्ले मिलेगा, जो 2760X1256 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आ सकता है।
परफॉर्मेंस के लिए इसमें मीडियाटेक डाइमेंशन 8350 चिपसेट शामिल है, जिसे 16GB तक रैम और 1TB तक स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। कैमरा सेटअप की बात करें तो फोटोग्राफी के लिए इसमें OIS सपोर्ट वाला 50MP का मेन कैमरा , 8MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस और 50MP का फ्रंट कैमरा शामिल है।
इसके अलावा इसे पावर देने के लिए इसमें 80W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5.600mAh की बैटरी शामिल की जा सकती है। यह फोन Oppo के कलरओएस 15 के साथ एंड्रॉइड 15 पर चलता है।


Click it and Unblock the Notifications








