Oppo Reno 13 5G सीरीज की भारत में लॉन्च से पहले कीमत लीक, जानें डिटेल्स
Oppo Reno 13 5G सीरीज जो पहले चीन में लॉन्च हो चुकी थी, अब भारत में 9 जनवरी को लॉन्च होने जा रही है। इस सीरीज में Reno 13 5G और Reno 13 Pro 5G मॉडल शामिल होंगे।
ये स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 8350 SoC, 80W SuperVOOC चार्जिंग, IP68 और IP69 रेटिंग, 12GB तक रैम और 50MP का मेन कैमरा जैसी कई खासियतों से लैस हैं। भारत में लॉन्च से पहले ही इन स्मार्टफोन्स की कीमत लीक हो गई है।

लॉन्च से पहले कीमत डिटेल आई सामने
X (पूर्व में ट्विटर) पर टिप्सटर (@LeaksAn1) ने Oppo Reno 13 5G सीरीज की कीमतों का खुलासा किया है। इसके अनुसार Oppo Reno 13 5G के बेस 8GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपये होगी, जबकि 8GB/256GB वेरिएंट की कीमत 39,999 रुपये हो सकती है। वहीं Oppo Reno 13 Pro 5G के 12GB रैम और 256GB स्टोरेज की कीमत 49,999 रुपये होने की संभावना है, जबकि 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 54,999 रुपये हो सकती है।
Oppo Reno 12 5G को भारत में 8GB/256GB वाले बेस वेरिएंट के साथ 32,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया था. वहीं Reno 12 Pro 5G की शुरूआत 36,999 रुपये से हुई थी, जो 12GB/256GB स्टोरेज वाले बेस मॉडल के साथ पेश किया गया था।
Oppo Reno 13 5G सीरीज भारत में 9 जनवरी को शाम 5 बजे लॉन्च होगी। यह स्मार्टफोन Flipkart पर उपलब्ध होंगे, क्योंकि कंपनी ने इसके लिए एक माइक्रोसाइट लाइव कर दी है। Oppo Reno 13 5G फोन Ivory White और Luminous Blue कलर में आ सकते हैं, जबकि Reno 13 Pro 5G के कलर वेरिएंट्स Mist Lavendar और Graphite Gray में होने की संभावना है।
Oppo Reno 13 सीरीज के स्पेसिफिकेशंस
Oppo Reno 13 में 6.59 इंच का 1.5K फ्लैट OLED कवर्ड डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट, 1200 निट्स तक पीक ब्राइटनेस और 3840Hz हाई-फ्रीक्वेंसी PWM डिमिंग सपोर्ट करता है। फोन में इन -डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।
MediaTek Dimensity 8350 4nm प्रोसेसर, OIS के साथ 50MP का प्राइमरी कैमरा और 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। फ्रंट में 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसे पावर देने के लिए इसमें 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5800mAh तक की बैटरी है।
जबकि, रेनो प्रो मॉडल में 6.83 इंच का 1.5K कवर्ड OLED डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 2800x1272 पिक्सल है। यह डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और Dimensity 8350 4nm प्रोसेसर है।
इसमें 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग और 50W AIRVOOC वायरलेस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5800mAh बैटरी दी गई है। फोटोग्राफी के लिए इसमें OIS के साथ 50MP का मेन कैमरा, 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50MP का पेरिस्कोप कैमरा है, फ्रंट में 50MP का कैमरा मिलता है।


Click it and Unblock the Notifications








