Home
Mobile

लॉन्च से पहले Oppo Reno 13 और Reno 13 Pro के स्पेसिफिकेशन , कीमत का खुलासा

Oppo Reno 13 और Reno 13 Pro की कल यानी 25 नवंबर को चीन में धमाकेदार एंट्री होने जा रही है। लेकिन, लॉन्च से ठीक पहले ही इन फोन्स को TENAA सर्टिफिकेशन और चाइना टेलीकॉम डेटाबेस पर देखा गया है, जिससे इन दोनों आगामी फोन्स के सभी फीचर्स की जानकारी पहले ही सामने आ गई है।

हालांकि, ब्रांड ने भी कई खास स्पेसिफिकेशन्स की पुष्टि की है, जिससे इन डिवाइस को लेकर उत्सुकता और बढ़ गई है। तो आइए अब तक सामने आई सभी डिटेल्स पर एक नजर डालते हैं।

लॉन्च से पहले Oppo Reno 13 और Reno 13 Pro के स्पेसिफिकेशन

Oppo Reno 13 Pro की कीमत व वेरिएंट

रेनो 13 प्रो मॉडल को 4 स्टोरेज ऑप्शन में उपलब्ध कराया जाएगा। इसके 12GB/256GB वेरिएंट की कीमत 3,499 युआन यानी (लगभग 40,000 रुपये) है। 12GB/512GB वेरिएंट की कीमत 3,799 युआन यानी (लगभग43,000 रुपये), 16GB/512GB वेरिएंट की कीमत 4,099 युआन यानी (लगभग 46,500 रुपये) और 16GB/1TB वेरिएंट की कीमत 4,099 युआन यानी (46,500 रुपये) है। यह शानदार स्मार्टफोन मिडनाइट ब्लैक, बटरफ्लाई पर्पल और स्टारलाइट पिंक जैसे कलर ऑप्शन में आएंगे।

Oppo Reno 13 Pro के स्पेसिफिकेशन्स

ओप्पो रेनो 13 प्रो मॉडल में 6.83-इंच की 1.5K AMOLED स्क्रीन दी जाएगी, जो 120Hz तक के रिफ्रेश रेट के साथ आता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 8350 चिपसेट मिल सकता है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो इसमें Android 15 पर आधारित ColorOS 15 के साथ इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट, IR ब्लास्टर और IP68/69 रेटिंग दिए जाने की जानकारी सामने आई है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो इस फोन में फोटोग्राफी के लिए 50MP का मेन कैमरा, 8MP अल्ट्रा-वाइड और 50MP पेरिस्पोक लेंस के साथ 50MP का सेल्फी कैमरा मिलेगा। इसे पावर देने के लिए कंपनी अपने इस डिवाइस को 5640mAh तक की बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग के साथ 50W वायरलेस चार्जिंग दे सकती है।

Oppo Reno 13 कीमत

रेनो 13 को पांच स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध कराया जा सकता है। इसके 12GB/256GB वेरिएंट की कीमत 2,799 युआन यानी (लगभग 32,500 रुपये), 12GB/512GB वेरिएंट की कीमत 3,099 युआन यानी (लगभग 36,000 रुपये), 16GB/256GB वेरिएंट की कीमत 3,099 युआन यानी (36,000 रुपये), 16GB/512GB वेरिएंट की कीमत 3,599 युआन यानी (लगभग 42,000 रुपये और 16GB/1TB वेरिएंट की कीमत 3,599 यानी (42,000 रुपये) है। कलर ऑप्शन की मिडनाइट ब्लैक, बटरफ्लाई पर्पल और गैलेक्सी ब्लू कलर ऑप्शन में आता है।

Oppo Reno 13 के स्पेसिफिकेशन्स

ओप्पे रेनो 13 में 6.59 इंच की AMOLED स्क्रीन है, जो 12760x1556 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट देती है, जो एक स्मूथ और वाइब्रेंट डिस्प्ले सुनिश्चित करती है। यह डाइमेंशन 8350 प्रोसेसर द्वारा संचालित है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इसके अलावा इसमें 50MP मेन कैमरा और 8MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर शामिल है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Oppo Reno 13, Reno 13 Pro Specs And Prices Leaked Ahead of Launch
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X