Oppo Reno 13 सीरीज की भारत में लॉन्च डेट की पुष्टि, स्पेसिफिकेशन और संभावित कीमत का खुलासा
Oppo ने Reno 13 सीरीज के लिए भारत में लॉन्च डेट की आधिकारिक पुष्टि की है। इस सीरीज में Oppo Reno 13 और Reno 13 Pro स्मार्टफोन शामिल हैं, जो अपर मिड-रेंज सेगमेंट में आएंगे।
इन डिवाइसों में आकर्षक डिजाइन और बेहतरीन स्पेसिफिकेशंस दिए गए हैं। तो आइए आपको इनकी लॉन्च डेट से कर इनमें क्या कुछ खास होने वाला है, डिटेल में बताते हैं।

Oppo Reno 13 सीरीज की भारत में लॉन्चिंग
ओप्पो ने रेनो 13 सीरीज की भारत में लॉन्च डेट की पुष्टि X पूर्व में Twitter के जरिए किया है। कंपनी ने अनुसार ओप्पो रेनो 13 और प्रो मॉडल को 9 जनवरी 2025 को शाम 5 बजे IST पर लॉन्च होंगे। इसके साथ ही ओप्पो ने फ्लिपकार्ट माइक्रोसाइट लिंक भी शेयर किया है, जिससे इस सीरीज की उपलब्धता फ्लिपकार्ट पर सुनिश्चित होती है।
रेनो 13 सीरीज को ओप्पो के आधिकारिक स्टोर और फिजिकल रिटेल स्टोर्स से भी खरीदा जा सकेगा। एक हालिया टीजर के अनुसार Reno 13 , Oppo Pad 3 मैट डिस्प्ले एडिशन और एन्को एयर 4 मलेशिया में भी लॉन्च होंगे। एक रिपोर्ट ने यह भी पुष्टि की कि Reno 13 और Reno 13 Pro भारत में दो स्टोरेज ऑप्शन में आएंगे। इसके बेस मॉडल में 8GB रैम और 128GB या 256GB स्टोरेज हो सकता है, जबकि प्रो वर्जन में 12GB रैम और 256GB या 512GB स्टोरेज दिया जा सकता है।
Reno 13 5G को आइवरी व्हाइट और ल्यूमिनस ब्लू और रेनो 13 प्रो को मिस्ट लैवेंडर और ग्रेफाइट ग्रे में लॉन्च किए जाने की उम्मीद की जा रही है। ये फोन्स IP66, IP68 और IP69 रेटिंग सपोर्ट के साथ आ सकते हैं।
OPPO Reno13 और Reno13 Pro भारत में कीमत
फिलहाल Reno13 और Reno13 Pro दोनों की भारत में कीमत को लेकर कोई ऑफिशियली जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, चीनी कीमत को देखते हुए, इसके बेस मॉडल की कीमत लगभग 30,000 रुपये तय किए जाने की उम्मीद है, जबकि प्रो वेरिएंट की कीमत लगभग 40,000 रुपये हो सकती है।


Click it and Unblock the Notifications








