Home
Mobile

Oppo Reno 13 सीरीज भारत लॉन्च राउंडअप: लॉन्च डेट, संभावित कीमत, फीचर और बहुत कुछ

Oppo कल यानी (9 जनवरी) को अपनी लेटेस्ट Reno 13 सीरीज लॉन्च करने जा रही है। इस सीरीज में रेनो 13 5G और रेनो 13 प्रो 5G शामिल हैं, जो फ्लिपकार्ट और ओप्पो की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे।

कंपनी अपने नए फोन्स को एडवांस डिजाइन, AI आधारित फोटोग्राफी फीचर्स और मजबूत हार्डवेयर के साथ आता है, जो इसे मिड-रेंज और प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में एक प्रमुख दावेदार बनाता है। अगर आप भी इस अगली पीढ़ी के Reno सीरीज फोन के बारे में आपको जो कुछ भी जानना चाहिए, वह सब इस आर्टिकल में है।

Oppo Reno 13 सीरीज भारत लॉन्च राउंडअप

Oppo Reno 13 सीरीज लॉन्चिंग

ओप्पो ने हाल ही में ऐलान करते हुए बताया था कि, वह अपनी नई Reno 13 सीरीज 9 जनवरी को भारत में लॉन्च करने वाला है, जो शाम 5 बजे IST से शुरू होगा। इस सीरीज के तहत दो मॉडल्स Reno 13 और Reno 13 Pro शामिल होंगे। लॉन्च के बाद ये फ्लिपकार्ट और कंपनी की ऑफिशियली वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे।

Oppo Reno 13 सीरीज की भारत में कीमत

भारत में Oppo Reno 13 और Reno 13 Pro की कीमत के बारे में अभी तक ऑफिशियली जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि चीन में इनकी कीमतो को ध्यान में रखते हुए, लेकिन उम्मीद है कि Reno 13 की कीमत लगभग 30,000 रुपये के आस-पास हो सकती है, जबकि Reno 13 Pro की कीमत भारत में करीब 40,000 रुपये हो सकती है।

Oppo Reno 13 और Reno 13 Pro के फीचर्स पहले ही चीन में नवंबर में जारी की जा चुकी हैं, जिससे इन आगामी फोन्स के बारे में लगभग सभी जानकारी मिल चुकी है। इसके अलावा Flipkart माइक्रोसाइट ने भी Reno 13 सीरीज की डिटेल्स शेयर की है।

Reno 13 में 6.59 इंच का ओलेड डिस्प्ले होगा, जिसका रिजॉल्यूशन 2760x1256 पिक्सल और अडैप्टिव 120Hz रिफ्रेश रेट होगा। यह हैंडसेट सेगमेंट का पहला एयरोस्पेस-ग्रेड एल्युमीनियम फ्रेम के साथ आएगा, जिसकी मोटाई 7.24 मिमी और वजन 181 ग्राम होगा।

Oppo Reno 13 में MediaTek Dimensity 8350 चिपसेट होगा, जो 8GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आएगा। इसमें 80W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट वाली 5,600mAh की बैटरी होगी। कैमरे की बात करें तो इसमें OIS के साथ 50MP ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम और AF के साथ 50MP का फ्रंट-फेसिंग कैमरा होगा।

Reno 13 में AI फीचर्स Oppo X1 चिप और ColorOS 15 भी होगा। यह फोन गेफ्राइट ग्रे और ल्यूमिनस ब्लू कलर में उपलब्ध होगा और IP69 रेटिंग के साथ धूल और पानी प्रतिरोधी होगा, जो इसे उच्च तापमान और दबाव में भी पानी से बचाने का दावा करता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Oppo Reno 13 series india launch roundup launch date expected price features specs and more
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X